• img-fluid

    जब बेहोश हुए फोटोग्राफर की केंद्रीय मंत्री ने इलाज कर बचाई जान

  • June 17, 2022


    नई दिल्ली । केंद्रीय अर्थ राज्य मंत्री (Union Minister of State for Economy) डॉक्टर भागवत किशनराव कराड (Dr. Bhagwat Kishanrao Karad) के सूझबूझभरे इलाज के चलते (Due to Intelligent Treatment) एक बेहोश हुए फोटोग्राफर (A Fainted Photographer) की जान बच गई (Life Saved) । कार्यक्रम के दौरान एक फोटोग्राफर बेहोश हो गया था और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। हालांकि, इस दौरान कराड ने स्वास्थ्य संबंधी मदद मुहैया कराई। खास बात है कि केंद्रीय मंत्री पेशे से सर्जन हैं।


    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली स्थित ताज मानसिंह में एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस चर्चा को कवर करने पहुंचे एक फोटोग्राफर बेहोश हो गया और उनकी पल्स काफी गिर गई थी। यह देखकर डॉक्टर कराड तत्काल मदद के लिए पहुंचा और पल्स की जांच की। इसके बाद उन्होंने पल्स रेट बढ़ाने के लिए फोटोग्राफर के पंजों को दबाना शुरू कर दिया।

    करीब 5-7 मिनट बाद फोटोग्राफर की स्थित सुधरना शुरू हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ग्लूकोज लेवल बढ़ाने के लिए मिठाई खिलाई। यह मामला सामने आने के बाद ही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी डॉक्टर कराड के काम की सराहना की।

    बात बीते साल नवंबर की है। दिल्ली से मुंबई सफर कर रहे डॉक्टर कराड ने फ्लाइट में एक यात्री की इसी तरह मदद की थी। उन्होंने विमान की एमरजेंसी किट में मौजूद इंजेक्शन यात्री को लगाया था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और जुलाई 2021 में मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने थे।

    Share:

    Hyundai ने भारत में लॉन्‍च की नई कार, शानदार लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्‍त फीचर्स

    Fri Jun 17 , 2022
    नई दिल्ली। मशहूर कंपनी Hyundai ने अपनी नई एसयूवी Hyundai Venue Facelift आज भारत में लॉन्च कर दी है ।2022 Hyundai Venue Facelift को भारत(India) में 7.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कीमत किसी एसयूवी के हिसाब से काफी कम है और ग्राहकों के लिए ये किसी खुशखबरी (Good […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved