• img-fluid

    ब्रिटेन में आया तूफान तो डगमगाया विमान, फिर पायलट ने तरकीब लगाकर तिरछा करके कराया लैंड

  • November 04, 2022

    ब्रिस्टल। ब्रिटेन में खराब मौसम के कारण एक विमान को बेहद खतरनाक स्थिति में लैंड कराया गया। विमान को लैंड कराने के लिए पायलट को संघर्ष करना पड़ा। इसका एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें औरिग्ने एटीआर72-600 प्लेन आसमान में तेज हवाओं के बीच डगमगाते हुए देखा जा सकता है। बाद में पायलट ने प्लेन को तिरछा कर ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया।


    जब प्लेन ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी बरसात और तेज हवाओं के कारण वह डगमगाने लगा। इसके चलते लैंडिंग में पायलटों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रनवे पर पहुंचने पर भी विमान स्थिर नहीं हो पा रहा था, लेकिन पायलटों ने अपनी तकनीक से कुछ सेकंड के बाद प्लेन को लैंड करा लिया।

    बताया जा रहा है कि यूके में तूफान, बारिश और तेज हवा के कारण हवाईअड्डे पर भयावह स्थिति बन गई थी। जब विमान लैंड कर रहा था, तब हवा 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था।

    Share:

    UN: आतंकवाद के समर्थक देशों को बाहर निकालें, विदेश सचिव क्वात्रा का सुरक्षा परिषद में आह्वान

    Fri Nov 4 , 2022
    संयुक्त राष्ट्र। भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस से मुलाकात की। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर भारत की राय उनके समक्ष रखी। सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना और उसके अभियानों व कार्यों को नए सिरे से परिभाषित करने का आह्वान किया। उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved