• img-fluid

    पति चला चौथा निकाह करने तो महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

  • December 02, 2022

    उज्जैन! एक महिला ने अपने पति द्वारा चौथा निकाह (fourth marriage) करने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला का उपचार गंभीर अवस्था (critical condition) में जिला अस्पताल में जारी है।

    जीवाजीगंज थाना पुलिस के अनुसार घटना जूना सोमवारिया क्षेत्र की है। शायरा पति अब्दुल खलील आयु 35 वर्ष ने आत्महत्या का प्रयास किया। शायरा कापति अब्दुल खलील नगर निगम में वाहन चालक है। करीब 15 वर्ष पूर्व अब्दुल ने शायरा से निकाल किया था। शायरा से उसे दो बच्चे हैं। इसके बाद अब्दुल ने दूसरा निकाह किया, जिससे दो बच्चे हैं। फिर तीसरा निकाह किया। पिछली तीनों पत्नियों को उसने अलग-अलग मकानों में रखा।



    दो दिनों पहले खलील ने चौथा निकाह करने की तैयारी कर ली। इस बात की जानकारी शायरा को लगी तो वह निकाह वाले घर पहुंच गई और खलील से कहा कि पहले मेरे और बच्चों के लिये रहने को घर और खर्चे का इंतजाम करो उसके बाद चौथा निकाह करना।

    शायरा ने पुलिस को शिकायत की कि अब्दुल खलील ने उसे पीटकर भगा दिया। इसीलिए उसने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदा और खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शायरा ने बताया कि अभी खलील ने निकाह टाल दिया है और बाद में निकाह करने की धमकी दी है।

     

     

    Share:

    द कश्मीर फाइल्स पर यह कैसा अनर्गल प्रलाप

    Sat Dec 3 , 2022
    – मृत्युंजय दीक्षित गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इंटरनेशनल फिल्मों की ज्यूरी के प्रमुख इजरायली फिल्मकार नादव लैपिड ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ और घटिया करार देकर शर्मनाक और घटिया हरकत की है। इससे लगता है कि नादव लैपिड भारत के उस छद्म वामपंथी गिरोह की साजिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved