• img-fluid

    Birthday Special: जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर, इस एक्टर ने दिया था सहारा

  • July 11, 2022


    डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता रहे कुमार गौरव आज 66 साल के हो गए हैं। कुमार गौरव बॉलीवुड के हिट अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं लेकिन वह अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। कुमार गौरव ने एक्टिंग की दुनिया में अपने शुरुआती दिनों में ही अच्छा-खासा नाम बना लिया था। लेकिन इंडस्ट्री में उनकी गाड़ी चल नहीं पाई। हालांकि, उन्होंने कई यादगार फिल्में जरूर दी हैं, जिसमें ‘लव स्टोरी’ टॉप पर है। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ हिट फिल्मों में काम किया था और उनकी एक शानदार फिल्म ने संजय दत्त का करियर बचाने का काम भी किया था।

    कम ही लोग जानते हैं कि कुमार गौरव की शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से हुई है। दोनों ने साल 1984 में एक साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। ऐसे में कुमार गौरव और संजय दत्त का रिश्ता काफी करीबी है। यह वही समय भी था जब संजय दत्त ड्रग्स केस में फंस चुके थे। 80 के दशक में ड्रग्स केस की वजह से संजय दत्त का करियर खतरे में पड़ गया था और तब संजय दत्त का करियर बचाने के लिए कुमार गौरव आगे आए थे। कुमार गौरव ने संजय दत्त के लिए एक फिल्म बनाई थी, जो चल पड़ी।


    इस फिल्म का टाइटल ‘नाम’ है, जो साल 1986 में रिलीज हुई थी, जिसमें कुमार गौरव ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने ही संजय दत्त के डूबते करियर को बचाने का काम किया था। हालांकि, इस फिल्म का आइडिया कुमार गौरव का नहीं था। फिल्म का आइडिया महेश भट्ट का था और यह फिल्म संजय दत्त के लिए वरदान की तरह साबित हुई। फिल्म में संजय दत्त के काम को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा, ‘नाम’ बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म की कमाई ने 80 के दशक में धमाल मचा दिया था। हालांकि, इस फिल्म में कुमार गौरव भी नजर आए थे लेकिन फिल्म की सफलता का सारा श्रेय संजय दत्त को मिला।

    कुमार गौरव 80 के दशक में चॉकलेटी ब्वॉय रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म ‘लव स्टोरी’ से की थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद वह भी इंडस्ट्री में छा गए थे। इसके बाद वह तेरी कसम, हम हैं लाजवाब, दिल तुझको दिया, आज, गूंज जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने हमेशा ही अपनी चॉकलेटी ब्वॉय वाली इमेज को तोड़ने की कोशिश की थी। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। आखिरी बार कुमार गौरव साल 2006 में आई फिल्म ‘माय डैडी स्ट्रांगेस्ट’ में नजर आए थे। यह एक साइलेंट फिल्म थी।

    Share:

    राष्ट्रपति भवन और PM आवास पर डटे प्रदर्शनकारी, बाहर निकले के लिए रखी ये शर्त

    Mon Jul 11 , 2022
    नई दिल्ली। भीषण आर्थिक और राजनीतिक संकट (economic and political crisis) से गुजर रहे श्रीलंका में स्थिति तब और भयावह हो गई जब शनिवार को प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे(President Gotabaya Rajapakse) के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आधिकारिक आवास में भी घुस गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Prime Minister Ranil Wickremesinghe) के आवास […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved