• img-fluid

    WhatsApp लाया यूजर्स के लिए नया ऑफर, इस बार बदला कॉलिंग का अंदाज

  • July 27, 2024

    नई दिल्‍ली । वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर (Brand new features)ला रहा है। कंपनी(company) नए फीचर्स के साथ यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस(Chatting Experience) को पहले से और मजेदार बनाती जा रही है। लेटेस्ट फीचर्स के साथ वॉट्सऐप के इंटरफेस में भी बदलाव होते रहते हैं। इसी कड़ी में अब कंपनी सभी यूजर्स के लिए कॉलिंग स्क्रीन का नया इंटरफेस रोलआउट कर रही है। इसमें कॉलिंग के लिए यूजर्स को स्क्रीन के बॉटम में कॉलिंग बार दिखेगा। इसमें प्रोफाइल फोटो का साइज भी बड़ा कर दिया गया है।

    WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

    नए कॉलिंग इंटरफेस के रोलआउट की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने X पोस्ट में इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट अपडेट iOS यूजर्स के लिए आया है। अगर आप आईफोन चलाते हैं, तो इस अपडेट को आप चेक कर सकते हैं। नए कॉलिंग बार इंटरफेस के लिए आपको फोन में वॉट्सऐप फॉर iOS 24.14.78 इंस्टॉल करना होगा।

    कॉलिंग के लिए आया नया इंटरफेस यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है। इसमें कॉल से जुड़े ऑप्शन्स को ऐक्सेस करना काफी आसान हो गया है। सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन इसके लुक को और बेहतर बनाता है। ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस नए इंटरफेस को पहले ही रोलआउट किया जा चुका है। अब यह iOS के लिए रिलीज हुआ है। कंपनी इसे फेज में रोलआउट कर रही है और धीरे-धीरे सभी iOS डिवाइसेज तक पहुंच जाएगा।

    आया वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर

    वॉट्सऐप में जल्द ही वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर की एंट्री होने वाली है। इस फीचर की जानकारी भी WABetaInfo ने दी है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार नया ट्रांसक्रिप्शन फीचर इनकमिंग और आउटगोइंग वॉइस मेसेज के लिए है। इस फीचर की मदद से यूजर वॉइस मेसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट करके पढ़ सकते हैं। लेटेस्ट फीचर को सेटअप करने के लिए 136MB डेटा की जरूरत पड़ेगी। वॉट्सऐप का वॉइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर पांच भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें हिन्दी भी शामिल है। नए फीचर को कंपनी अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.15.5 में रोलआउट कर रही है।

    Share:

    सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को आकार देती हैं पाठ्यपुस्तकें

    Sat Jul 27 , 2024
    – प्रियंका सौरभ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) देशभर में शिक्षा को मानकीकृत करने वाली पाठ्यपुस्तकों को विकसित और वितरित करके देश की शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय एकीकरण, वैज्ञानिक सोच और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हुए एक व्यापक और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved