मुंबई। कई बार हम पर्दे पर जो कहानियां और सस्पेंस देखते हैं, उसी कैमरे के पीछे की कहानी और भी ज्यादा डरावनी और हैरान कर देने वाली होती हैं। अपने जमाने के दमदार अभिनेता राज कुमार (Raj Kumar) की जिंदगी से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला किस्सा जुड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रजा मुराद ने राज कुमार की जिंदगी के उस पहलू पर से पर्दा उठाया, जिसके बारे में जानकार आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
राज कुमार ने गुस्से में कर दी थी हत्या
रजा मुराद ने हाल में अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान रजा मुराद ने राज कुमार की लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले और अनकही बातों पर से पर्दा उठाया। राज कुमार अपनी दमदार आवाज , शांत व्यवहार और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते थे। राज कुमार ने इंडियन सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी। लेकिन एक्टर के बारे में रजा मुराद ने जो बताया उसे सुनने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। इंटरव्यू में रजा मुराद ने राज कुमार के जीवन के शुरुआती दिनों की एक घटना को याद करते हुए कहा, ‘एक बार राज सर अपने एक मित्र और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जुहू बीच पर थे। किसी ने उस महिला के बारे में बुरी टिप्पणी की और राज कुमार सर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उस व्यक्ति की इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई।’
View this post on Instagram
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved