इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शहर में अचानक बदला मौसम सुबह से हलकी फुहारें

इंदौर। शहर में पिछले दो दिनों से खुला मौसम आज सुबह से फिर बदल गया है। सुबह से शहर में हलकी फुहारें आ रही हैं। इसके कारण ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज शहर में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। कल दिनभर मौसम खुला रहा और धूप भी निकली। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। ठंड से परेशान लोगों को थोड़ी राहत भी मिली, लेकिन रात को तापमान में कमी आई, वहीं आज सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। सुबह 8 बजे के बाद शहर के कई हिस्सों में हलकी फुहारें भी आईं। इसके बाद से ठंड भी चुभने लगी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत पर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम और परसों की अपेक्षा 2.9 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 0.6 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और इनकी अधिकतम गति 28 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंची।

Share:

Next Post

कड़े नियम, स्मार्ट वॉच भी नहीं ले जा सकेंगे मतगणना में

Sat Dec 2 , 2023
इंदौर। मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद मतगणना स्थल को लेकर भी सख्त नियम और सुरक्षा की जा रही है। 100 मीटर के दायरे में जहां फोटो खींचने, वीडियोग्राफी करने पर साफ मनाही की गई है, वहीं मतगणना स्थल पर कोई भी अधिकारी-कर्मचारी या जनप्रतिनिधि और उनके एजेंट भी मोबाइल या किसी भी तरह के […]