• img-fluid

    Weather: महाराष्ट्र-MP समेत 19 राज्यों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

  • September 08, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। देश में मानसूनी बारिश (monsoon rain) का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश (West Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) में मूसलाधार बारिश (Torrential) की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और पूर्वी राजस्थान (Eastern Rajasthan) में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 राज्यों में जोरदार बारिश संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।


    मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आठ सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण मुंबई के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा। कई जगह तो लंबे-लंबे जाम लग गए तो वहीं कई जगह सरपट दौड़ती गाड़िया रेंगती दिखाई दीं। एक वाहन चालक ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो गई है। गाड़ियां चलाने में दिक्कत हो रही है।

    जी20 के दौरान भी हो सकती है बारिश
    मौसम विभाग के अनुसार, जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान नई दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास नौ-10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलग से जी-20 बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार, शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि आठ से 10 सितंबर के बीच तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

    उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    उत्तराखंड में देहरादून सहित पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

    Share:

    LPG के बाद पेट्रोल-डीजल में राहत की उम्मीद, पांच रुपये तक घट सकते हैं दाम

    Fri Sep 8 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। एलपीजी (LPG price) की कीमतों में कटौती के बाद अब जनता पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रही है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म (Domestic brokerage firm) जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के अनुसार सरकार की तरफ से दिवाली के आस-पास पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved