• img-fluid

    Share Market : शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

  • December 30, 2021

    नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर होकर लाल निशान पर हुई। दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 51 अंक टूटकर 57,742 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 20 अंक फिसलकर 17,194 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।


    बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसलकर 17,214 के स्तर पर बंद हुआ था। 

    Share:

    फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन, सलमान की फिल्म 'वीर' को किया था प्रोड्यूस

    Thu Dec 30 , 2021
    डेस्क। फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। इनमें से ‘अजनबी’ को छोड़ बाकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। वे सलमान खान की फिल्म वीर के प्रोड्यूसर भी रहे। उन्होंने विद्युत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved