• img-fluid

    सरकार में आते ही 24 घंटे में खत्म कर देंगे अग्निपथ योजना- अखिलेश

  • July 27, 2024


    लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) द्वारा सेवानिवृत ‘अग्निवीरों’ (‘Agniveers’) के लिए आरक्षण की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने शनिवार को दोहराया कि वह सत्ता में आते ही सैनिकों की भर्ती की इस अल्पकालिक अग्निपथ योजना को 24 घंटे में रद्द कर देंगे।



    अखिलेश यादव ने हाल में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी लगभग सभी रैलियों में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के सत्ता में आने पर ‘अग्निवीर’ भर्तियों को रद्द करने का वादा किया था। उन्होंने शनिवार को भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, सत्ता में आते ही 24 घंटे में (अग्निपथ योजना) रद्द होगी।
    उन्होंने इसे देश की सुरक्षा से समझौता करने वाली और सैनिकों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली भर्ती योजना बताया। उन्होंने सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को बहाल किए जाने की मांग करते हुए कहा, अग्निवीर पर यही मांग हमारी, पुरानी भर्ती की फिर हो बहाली। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि सेवानिवृत अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी बल में महत्व (वेटेज) दिया जाएगा।

    Share:

    'खत्म कर दो, सीधे गोलियां चलाओ...', पाकिस्तान आर्मी चीफ का ऑडियो टेप हुआ लीक

    Sat Jul 27 , 2024
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बन्नू इलाके में आम जनता पर गोली चलाने का आदेश सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने दिया था. पाकिस्तानी फौज में पड़ी फूट से असीम मुनीर का अपने ही कमांडर से हुई बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है. इससे जनरल असीम मुनीर की पोल खुल गई है. सेना द्वारा की गई सीधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved