• img-fluid

    अफवाहों के खिलाफ भी हम लड़ रहे थे चुनाव, देवेंद्र फडणवीस ने विधायकों को किया संबोधित

  • June 08, 2024

    मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज भाजपा विधायकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा विधि मंडल में आए सबी के मन में आनंद है कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। हम सब लोगों ने तय किया है कि ज्यादा सीट नहीं आई। इसका कारण पता लगाकर उसको दूर करना चाहिए। सही में गर्मी खत्म हो रही है। बारिश शुरू हो रही है। बारिश में जोया बोया जाता है वही उगता है। जीत के अनेक बाप होते हैं लेकिन हार की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता है। लेकिन मैंने ये जिम्मेदारी ली है। आप सब ने उत्तम काम किया है, लेकिन पॉलिटिकल अर्थमैटिक में हम उलझे हैं।


    देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि मैं भागने वाला नहीं हूं। हमारी प्रेरणा छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। मैंने कोई भावना में आकर कोई प्रेरणा नहीं ली है। मेरे दिमाग में कोई स्ट्रैटेजी है। मैं अमित शाह से मिलकर आया। मैं एक मिनट भी शामत बैठने वाला नहीं हूं। अमित शाह का भी अलग मत नहीं था। उन्होंने कहा कि तीन चुमाव में इंडी गठबंधन को जितनी सीटें मिलीं उतनी बीजेपी को अकेले इस चुनाव में मिली हैं। पॉलिटिकल अर्थमैटिक को समझना चाहिए। हमें मुंबई में 2 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन सीटें ज्यादा उन्हें मिली हैं। इसका विश्लेषण हम लोग करेंगे। हम लोग सिर्फ 3 पार्टियों से नहीं लड़ रहे थे, एक और पार्टी थी, जिससे हम लड़ रहे थे और वह था झूठा अफवाह।

    Share:

    पान मसाला-तंबाकू कारोबारी हो जाएं सावधान! टैक्स चोरी करेंगे तो फसेंगे, GST ने उठाया ये कदम

    Sat Jun 8 , 2024
    नई दिल्ली। जीएसटी नेटवर्क ने टैक्स चोरी रोकने के लिए पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के कारोबारियों के लिए एक नया फार्म जारी किया है। इस फार्म के जरिए निर्माता कच्चे माल और तैयार माल का ब्यौरा कर अधिकारियों को देंगे। यह नया फॉर्म जीएसटी एसआरएम-2 है। जीएसटीएन ने इससे पहले ऐसे निर्माताओं की मशीनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved