• img-fluid

    हम मध्यप्रदेश को वैभवशाली बनाने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हैं : श्रीश्री रविशंकर

  • August 09, 2024

    – बेंगलुरू में आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के सत्संग में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल (Bhopal)। आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर (Spiritual Guru Sri Sri Ravi Shankar) ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) मध्यप्रदेश के उज्जैयिनी नगरी (Ujjaini city of Madhya Pradesh) से संबंध रखते हैं, जो कि 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकालेश्वर और महान न्यायप्रिय सम्राट विक्रमादित्य की अवंतिका नगरी के रूप में विख्यात है। उज्जैन नगर काल की गणना के रूप में विख्यात रहा है। उज्जैन नगरी की भव्यता आज देखते ही बनती है। पूरे क्षेत्र का वातावरण धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश है। यदि हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। मध्यप्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिये आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर हमेशा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हैं।


    श्रीश्री रविशंकर ने यह बात गुरुवार देर शाम आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में आयोजित सत्संग में कही। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर बेंगलुरु में थे। वे अपने दो दिवसीय बेंगलुरु प्रवास के दौरान गुरुवार शाम को आर्ट ऑफ लिविंग के सेंटर पहुंचे एवं आध्यात्मिक और योग गुरु श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ अन्नकूट क्षेत्र का अवलोकन भी किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के सत्संग में शामिल हुए। गुरू श्री श्री रविशंकर ने सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं से देश के हृदय प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. यादव का परिचय कराया। डॉ. यादव ने गुरूजी के मुखारविन्द से हुए सत्संग का लाभ लिया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्संग में आए श्रद्धालुओं से कहा कि गुरुदेव हम सभी को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमें हर कष्ट में मुस्कुराने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा गुरुजी से मिलती है। गुरुजी के बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य सच्चे अर्थों में जीना सीख रहा है।

    मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालय खोलने का किया अनुरोध
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे आज के समय के एक अद्भुत जीवन दृष्टा और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर के आश्रम में आये हैं। भक्तों के साथ मिलने का मौका मिला। यहाँ जो अनुभव किया, वह जीवन भर स्मृतियों में रहेगा। गुरूजी आध्यात्मिक चेतना की मशाल हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा करें गुरूजी सदैव इसे प्रज्ज्वलित रखें। उन्होंने गुरूजी से मध्यप्रदेश में आकर विश्वविद्यालय खोलने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार उनके साथ रहेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरू में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये कर्नाटक की जनता और शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक (बेंगलुरू) की उनकी यात्रा अदभुत रही। गुरूजी के आश्रम आकर बहुत ही आनंद का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी गुरूजी इस प्रकार कार्यक्रमों से जनता को लाभांवित करते रहेंगे।

    Share:

    Health Tips: वजन कम करने हफ्ते में एक या दो बार एक्सरसाइज करना काफी

    Fri Aug 9 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । वेट लॉस (weight loss) के लिए डाइट कंट्रोल (diet control) के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज (regular exercise) को महत्वपूर्ण बताया जाता रहा है. लेकिन Obesity जर्नल में प्रकाशित एक शोध में कहा गया है कि आप हफ्ते में केवल एक या दो बार एक्सरसाइज करके भी अपना वजन कम कर सकते […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved