• img-fluid

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमें भी गर्व है: प्रियंका

  • May 20, 2024

    • लेकिन हम मुद्दे की बात करते हैं, वो मंदिर-मस्जिद का राग गाते हैं

    रायबरेली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस कभी भी नाकारात्मक राजनीति नहीं की। हमने हमेशा देशहित की राजनीति की है। मोदीजी कहते है वे चाय वाले थे और प्रधानमंत्री बने इस पर उन्हें गर्व है। हम भी उन पर गर्व करते है कि उन्होंने संघर्ष किया और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे लेकिन मोदीजी बार बार इसका राजनीतिक फायदा उठाते हैं। वे अकसर मंदिर -मस्जिद की बात करते है, लेकिन कभी भी गरीबी बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर बात नहीं करते। मैं छोटी हूं लेकिन उनसे कहना चाहूंगी वे मुद्दे से नहीं भटके।

    मेरे पिता को बदनाम करना उनकी आदत
    प्रियंका ने कहा कि हमने कभी भी मोदीजी के कमजोर आर्थिक बैकग्राउंड पर टिप्पणी नहीं की लेकिन मोदीजी ने मेरे शहीद पिता और दादी के खिलाफ हमेशा बेबुनियाद आरोप लगाए हंै। भाजपा के कई नेता लगातार मेरे भाई राहुल गांधी पर हमलावर होते हैं, लेकिन मेरा भाई न तो डरता है, न सच से पीछे हटता है।


    हिंदुत्व पर डिबेट करा लो, टिक नहीं पाएंगे मोदी
    प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी हिंदुत्व कीआस्था पर भाजपा लगातार प्रश्न उठाती है। राहुल गांधी आस्था को लेकर बेहद गंभीर हैं। अगर हिन्दुत्व को लेकर प्रधानमंत्री राहुल गांधी से डिबेट करे तो वे उनसे जीत नहीं पाएंगे।

    Share:

    लाई चिंग ते ने ली ताइवान के राष्ट्रपति पद की शपथ, राष्ट्र के लिए इन चीजों पर देंगे ज्यादा जोर

    Mon May 20 , 2024
    नई दिल्ली। ताइवान में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग ते ने सोमवार को लोकप्रिय नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पदभार ग्रहण करने के बाद, लाई ताइवान के राष्ट्रपति बनने वाले तीसरे निवर्तमान उपराष्ट्रपति होंगे। ताइवान में 1996 में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। लाई ने ताइवान की राजधानी ताइपे में राष्ट्रपति कार्यालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved