• img-fluid

    जल तांडव, सेना ही सहारा, 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • July 29, 2022

    • – राजस्थान जम्मू-कश्मीर में हजारों लोगों का रेस्क्यू
    • – कई जगह पहाड़ टूटे, चट्टानें गिरीं, कठुआ डूबा
    • – उत्तराखंड में भारी तबाही गिरते पहाड़ से 200 रास्ते ठप

    नई दिल्ली। मैदानी राज्यों के बाद अब पहाड़ों पर आसमानी आफत कहर बनकर टूट रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचलप्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। यहां कई घर बाढ़ में बह गए हैं। यहां सेना एक बार फिर देवदूत बनी और बाढ़ से घिरे हजारों लोगों का रेस्क्यू किया।


    मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू में बादल फटने और भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। उधर हिमाचल में बादल फटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद आए जल सैलाब में सैकड़ों लोग फंस गए, जिन्हें सेना की मदद से सुरक्षित निकाला गया। उत्तराखंड में पहाड़ों के गिरने से 200 रास्ते ठप पड़े हुए हैं। मार्ग में हजारों लोग फंसे हुए हैं। उधर, राजस्थान में भी बाढ़ से बुरा हाल है। पूरा जोधपुर जलमग्न है। यहां पर सेना बाढ़ में फंसे लोगों को बचा रही है। उधर त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है।

    Share:

    नगर परिषद में 5 पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेस फहरा सकती है विजय का परचम

    Fri Jul 29 , 2022
    255 नगर परिषदों पर एकसाथ होंगे चुनाव, अध्यक्ष को लेकर होगी चर्चा इन्दौर। जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव निपटने और आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस नगर पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव कराने में भिड़ गई है। फिलहाल कुछ नगर परिषदों में भाजपा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved