• img-fluid

    लखुंदर नदी में आया पानी, पूजन अर्चन कर ओढ़ाई चुनरी

  • May 18, 2023

    नलखेड़ा। नगर की जीवनदायिनी लखुंदर नदी ग्रीष्मकाल में पूर्ण रूप से सूख जाने से नगर में जलसंकट की स्थिति बन गई थी जिससे नगर में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। उक्त समस्या को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि व पार्षदों द्वारा क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह को अवगत कराया, जिस पर विधायक द्वारा तुरंत जलप्रदाय शाखा से सम्पर्क कर अपनी विधानसभा के मेघाखेड़ी स्थित डेम से स्वयं उपस्थित होकर पानी छुड़वा कर नगर नलखेड़ा को जलसंकट से निजात दिलवाई।


    नदी में पानी आने पर विधायक राणा विक्रम सिंह, न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, उपाध्यक्ष प्रितेश फाफरिया, न.प. सीएमओ लीलाकृष्ण सोलंकी, पार्षद गोवर्धन वेदिया, विष्णु आटेडिया, इसाक भाई पार्षद प्रतिनिधि, अशोक जायसवाल, नीलेश लोढा, राकेश गवली, अम्बाराम बेगाना व परिषद के कर्मचारियों द्वारा माँ लखुंदर को चुनरी ओढ़ाकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान जलप्रदाय शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित थे। नगर को जल संकट से मुक्ति दिलाने पर विधायक का पुष्पमाला से स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।

    Share:

    बल्देबाग में नगर निगम टीम ने की कार्यवाही

    Thu May 18 , 2023
    जबलपुर। आज सुबह नगर निगम की टीम ने बल्देबाग क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए दुकानों को खाली कराया। दमोहनाका से मदन महल तक बनने वाले फ्लाइओवर के चलते दुकानों को तोडऩे की कार्यवाही की जाना है। संपत्ति मालिकों को पूर्व में इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिए गए थे, जिसके तहत आज दुकानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved