विदेश

Washington: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मोम की प्रतिमा पिघली, जानें वजह

वाशिंगटन। अमेरिका (America) में गर्मी (Heat) की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप की वजह से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। चिलचिलाती हुई धूप की वजह से वॉशिंगटन (Washington) में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति (former US President)  अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) की छह फुट ऊंची मोम की मूर्ति ( Wax statue) पिघलने लगी। देखते ही देखते मूर्ति का सर पिघल कर अलग हो गया। लिंकन मेमोरियल की तर्ज पर बनाए गए इस मूर्ति का सिर निकल गया और पैर भी धड़ से अलग हो गया। दूसरा पैर भी सोमवार तक पिघल गया।


मूर्ति को बनवाने वाले एनजीओ कल्चरल डीसी ने कहा, हमारे कर्मचारियों ने जानबूझकर लिंकन का सिर हटा दिया है ताकि वह गिरकर टूट न जाए। 3,000 पाउंड की इस मोम की मूर्ति को मोमबत्ती की तरह जलाया जाना है और समय के साथ इसमें बदलाव किया जाना है, लेकिन इस भीषण गर्मी ने इस मूर्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है।

संगठन ने कहा कि लिंकन की मूर्ति में इस्तेमाल किए गए मोम का जमने का बिंदु- जहां कोई पदार्थ पिघलना शुरू होता है- 140 डिग्री (फारेनहाइट) है। 40 एकड़: कैंप बार्कर नाम की इस प्रतिमा को सितंबर तक स्कूल में रखा जाना था। कल्चरल डीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में क हा, यह स्थापना डीसी के गृहयुद्ध के दौर के रिफ्यूजी कैंप के इतिहास पर बनाई गई है। शरणार्थी शिविर जिसमें पहले गुलाम बनाए गए और मुक्त करवाए हुए अफ्रीकी अमेरिकी रहते थे। कैंप बार्कर को उस जगह पर स्थापित किया गया था जहां अब गैरीसन एलिमेंट्री है। अब्राहम लिंकन अमेरिका का 16वें राष्ट्रपति थे। अमेरिका में स्लेवरी यानी गुलामी की प्रथा को खत्म करने का श्रेय लिंकन को ही दिया जाता है। वह 1861 से 1865 तक राष्ट्रपति रहे थे।

अमेरिका मेंगर्मी का प्रकोप
अमेरिका के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड तोड रहा है। कई हिस्सों मेंतापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस महीने की गर्मी के लिए तैयार रहनेकी चेतावनी दी हैऔर अलर्ट रहने को कहा है।

Share:

Next Post

कपिल देव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया PGTI अध्यक्ष; नई पारी की शुरुआत

Wed Jun 26 , 2024
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे इस दिग्गज ने भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. यह पद इस प्रतिष्ठित पूर्व क्रिकेटर के लिए एक नई […]