इंदौर न्यूज़ (Indore News)

परम्परागत वेषभूषा (साड़ी) में इंदौर में 7 मार्च को होगी महिलाओं की वाकेथॉन

  • वॉकेथान में 25 हजार से अधिक महिलाएं भाग लेंगी
  • संभागायुक्त मालसिंह तथा कलेक्टर आशीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया
  • राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार भी रही मौजूद

इंदौर। इंदौर में 7 मार्च को परम्परागत वेषभूषा(साड़ी) में महिलाओं की वॉकेथान होगी। इस वॉकेथान में 25 हजार से अधिक महिलाएं साड़ी पहनकर शामिल होंगी। इस अनूठे और अभिनव आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है। आज संभागायुक्त मालसिंह तथा कलेक्टर आशीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार भी मौजूद थी।


इस मौके पर ट्रॉफिक डीसीपी श्री मनीष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, आयुक्त हाथकरघा श्री मोहित बुंदास सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर बताया गया कि यह वॉकेथान 7 मार्च को शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी। नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पुन: नेहरू स्टेडियम में ही सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

Share:

Next Post

महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर चार ट्रेनों का सीहोर स्‍टेशन पर अस्‍थाई ठहराव

Mon Mar 4 , 2024
सीहोर: महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर सीहोर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चार ट्रेनों का 05 मार्च से 17 मार्च, 2024 तक सीहोर स्‍टेशन पर 2 मिनट का अस्‍थाई ठहराव दिया गया है। ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:- 05 से 17 मार्च, 2024 तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19323 […]