• img-fluid

    Vivah Muhurat 2022 : नवंबर में इस दिन से बजने लगेगी शहनाइयां, यह रही विवाह के शुभ मुहूर्त की लिस्‍ट

  • November 09, 2022

    नई दिल्‍ली। कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) के बाद मांगलिक कार्य की शुरुआत हो चुकी है. आमतौर पर दिवाली (Diwali) के बाद शादियों की शहनाइ देवउठनी एकादशी से ही बजना शुरू हो जाती है लेकिन इस बार शुक्र अस्त (Venus setting) होने और वृश्चिक राशि में सूर्य न होने के कारण देव उठने के बाद भी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है. नवंबर और दिसंबर (November and December) में इस साल शादी के कम ही मुहूर्त है.

    इस बार विवाह में क्यों हो रही है देरी ?
    अधिकतर शादियां देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के दिन से शुरू हो जाती हैं, तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) को तो शादी के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है लेकिन इस साल शुक्र के अस्त होने की वजह से ऐसा संभव न हो पाया. विवाह जैसे महत्‍वपूर्ण और शुभ कार्य के लिए शुक्र ग्रह की स्थिति को बहुत महत्‍व (Importance) दिया गया है. ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार शादी के शुभ मुहूर्त के लिए शुक्र तारे का उदित होना अत्यंत जरूरी है. आधा नंवबर निकलने के बाद शुक्र ग्रह 20 नवंबर को उदित होंगे उसके बाद ही शहनाईयां बजेंगी. आइए जानते हैं नवंबर और दिसंबर में कब है शादियां.


    नंवबर 2022 विवाह के मुहूर्त (Vivah Muhurat 2022 November)
    21 नवंबर 2022

    24 नवंबर 2022
    मुहूर्त – शाम 03.04 – शाम 07.37

    25 नवंबर 2022
    मुहूर्त – रात 10.45 – सुबह 06.52, 26 नवंबर

    27 नवंबर 2022
    रात 09.34 – सुबह 06.54, 28 नवंबर

    28 नवंबर 2022
    सुबह 06.54 – सुबह 10.20

    दिसंबर 2022 विवाह के मुहूर्त (Vivah Muhurat 2022 December)
    2 दिसंबर 2022

    मुहूर्त – सुबह 7.30- सुबह 06.58, 3 दिसंबर

    7 दिसंबर 2022

    मुहूर्त – रात 08.46 – सुबह 07.01, 8 दिसंबर

    8 दिसंबर 2022

    मुहूर्त – सुबह 07.01- सुबह 07.02, 9 दिसंबर

    9 दिसंबर 2022

    मुहूर्त – सुबह 07.02 – दोपहर 02.59

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए है हम इस पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.

    Share:

    Vastu Tips: पूजा घर से आज ही हटा दें ये चीजें, वरना घर से चली जाएगी सुख-संपत्ति

    Wed Nov 9 , 2022
    नई दिल्‍ली। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में घर का सबसे पवित्र स्थान पूजा घर माना गया है. वास्तु का सिद्धांत ऊर्जा पर आधारित है और सबसे अधिक ऊर्जा पूजा घर से ही निकलती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में रखी हर एक चीज का विशेष महत्व होता है. वास्तु के अनुसार पूजा (Worship) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved