• img-fluid

    विस्तारा एयरलाइंस फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग, मिली बम रखने की धमकी

  • October 17, 2024

    मुंबई। विस्तारा (Vistara) की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट (Frankfurt-Mumbai flight) में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग (emergency landing) कराई गई। फ्लाइट में 147 यात्री सवार थे। विस्तारा एयरलाइंस ( Airlines) ने एक बयान जारी कर बताया कि ’16 अक्तूबर 2024 को उन्हें फ्लाइट संख्या यूके 028 में बम रखा होने की सूचना मिली। यह फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए संचालित होती है। फ्लाइट में बम होने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई। प्रोटोकॉल के तहत सभी संबंधित अथॉरिटीज को तुरंत इसकी सूचना दी गई। विमान सुरक्षित मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद विमान को आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।’


    मंगलवार रात फ्रैंकफर्ट से भरी थी उड़ान
    विस्तारा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट-मुंबई फ्लाइट ने बुधवार रात करीब 8.20 बजे फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट सुरक्षित बुधवार सुबह 7.45 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए विमान में बम रखा होने की धमकी दी गई। विमान में 134 यात्री और 13 क्रू के सदस्य सवार थे। मुंबई में आपात लैंडिंग के बाद विमान को अलग एरिया में ले जाकर उसकी जांच की जा रही है।

    मंगलवार को कई विमानों में बम रखा होने की मिली थी फर्जी धमकियां
    उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मंगलवार को 22 विमानों में बम रखा होने की धमकी दी गई। इसमें एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट भी शामिल थी। धमकी मिलने के बाद इस फ्लाइट को कनाडा की ओर मोड़ दिया गया। जहां फ्लाइट की जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक सभी धमकियां फर्जी निकलीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-बंगलूरू वाया अयोध्या फ्लाइट (IX765) में बम की धमकी दी गई। इस विमान को अयोध्या में उतारा गया और जांच की गई। इसके अलावा स्पाइसजेट के दरभंगा-मुंबई विमान (SG116) और अकासा के सिलीगुड़ी-बंगलूरू विमान (QP 1373) में भी बम होने की धमकी मिली। सूचना मिलने इन विमानों की आपात लैंड कराकर जांच की गई।

    Share:

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं मंजूर हो रहें है पुरानी बस्तियों के नक्शे

    Thu Oct 17 , 2024
    इंदौर (Indore)। शहर के कई पुरानी बस्तियों के नक्शे नगर निगम में स्वीकृत नहीं हो रहें है और 6 माह से यह मामला उलझन में है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि इंदौर की पुरानी बस्तियों में नक्शे स्वीकृती की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी लेकिन उसके बावजूद अब तक आदेश नहीं आने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved