• img-fluid

    Virat Kohli के मे घर नन्ही पारी के कदम शुभ, बने Asia के पहले व्यक्ति जिसने…

  • January 17, 2021

    नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए साल 2021 बेहद खास है। 11 जनवरी को विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पेरेंट्स बने हैं। इस खूबसूरत जोड़ी की जिंदगी में एक नन्ही सी परी आई है। उनकी बेटी के जन्म के बाद से विराट कोहली की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है।


    विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने क्रिकेट करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं और अब जब भी क्रिकेट की बात होती है, उनका नाम लिया जाता है। इतने कम वक्त में विराट ने खूब शोहरत हासिल कर ली है और दिन पर दिन इसमें इजाफा हो रहा है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    विराट कोहली (Virat Kohli) के इंस्टाग्राम पर 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। ये मुकाम हासिल करने वाले विराट एकलौते भारतीय है। इतना ही नहीं पूरे एशिया में अभी तक ऐसा कोई नहीं कर पाया है। वहीं 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स होने वाले वो दुनिया के चौथे व्यक्ति बन गए हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर फैंस को सोशल मीडिया पर साझा की थी। साथ ही उन्होंने अपील की है कि उनकी बेटी की कोई तस्वीरें ना खींची जाए। दरअसल इस जोड़ी ने बेटी की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ये अपील की है। उन्होंने कहा है कि वो चाहते हैं कि उनका बेटी लोगों की नजरों से बची रहे।

    Share:

    Video : 'अल्‍ला हू अकबर' चिल्‍लाकर दी मारने की धमकी तो मच गई भगदड़, जानिए वजह

    Sun Jan 17 , 2021
    फ्रैकफर्ट। जर्मनी के प्रसिद्ध फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उस समय यात्रियों के पसीने छूट गए जब एक शख्स ने अल्‍लाहू अकबर का नारा लगाते हुए यात्रियों को मारने की धमकी दी। मास्‍क नहीं पहनने पर जब पुलिस ने एक शख्‍स को रोका तो वह अल्‍लाहू अकबर का नारा लगाने लगा और जैसे ही पुलिस ने उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved