• img-fluid

    विनोद कांबली की सेहत हुई खराब, हालत देख फैंन्स ने सचिन तेंदुलकर से लगाई मदद की गुहार

  • August 07, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। पूर्व भारतीय बल्लेबाज (Former Indian batsman) विनोद कांबली (Vinod Kambli) की इन दिनों सेहत काफी खराब (Health very bad) है। उन्हें ज्यादा देर खडे़ होने में दिक्कत (Difficulty standing for long time) हो रही है। उनका चलना भी दूभर हो गया है। कांबली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें चलने के लिए कई लोगों का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है। 52 वर्षीय कांबली की खराब हालत देखकर क्रिकेट फैंस बेहद दुखी हैं। फैंस ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Great batsman Sachin Tendulkar) से कंबली की मदद करने की गुहार लगाई है। कांबली और सचिन एकसाथ खेल चुके हैं और अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ना सिर्फ स्कूल क्रिकेट बल्कि भारतीय टीम के लिए भी साथ में खेले।


    सोशल मीडिया पर लोगों ने सचिन से गुजारिश करते हुए कहा कि कांबली की हालत देखी नहीं जा रही, कुछ हेल्प कीजिए। एक यूजर ने लिखा, ”मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर प्लीज मदद करें।” एक ने कमेंट किया, ”विनोद कांबली की हालत देखकर दुखी हूं। वह कभी भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और फील्डिर में से एक थे। दुर्भाग्य और लाइफ स्टाइल उनकी मौजूदा स्थिति का कारण है। सचिन और बीसीसीआई को रिहैबिलिटेशन में मदद करनी चाहिए।” अन्य ने कहा, ”हमें विनोद कांबली के लिए वाकई दुख है। सचिन सर कांबली की मदद की जरूरत है।”

    सचिन और कांबली तब से करीबी दोस्त हैं जब वे क्रमशः 10 और 12 साल के थे। दोनों मुंबई से हैं और दोनों के मेंटोर दिवंगत रमाकांत आचरेकर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली हार्ट संबंधी परेशानी के साथ-साथ डिप्रेशन से भी जूझ रहे हैं। उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनकी बिगड़ती सेहत के पीछे खराब लाइफ स्टाइल को मुख्य कारण बताया जा रहा है। कांबली को पहले भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रही हैं। 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। तब एक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई थी।

    सचिन ने नवंबर 1989 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। वहीं, कांबली ने 1991 में भारत के लिए पदार्पण किया। उन्होंने पहला इंटरेशनल मैच शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ खेला। यह वनडे मैच था। कांबली ने अपने करियर में 104 वनडे मैचों 2477 रन बनाए। उन्होंने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 1084 रन जुटाए। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 129 मैचों में 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए।

    Share:

    बांग्लादेश के पाकिस्तान दौर पर संकट पर बादल, PCB ने की टीम को जल्द भेजने की पेशकश

    Wed Aug 7 , 2024
    कराची (Karachi)। बांग्लादेश (Bangladesh) की सीनियर पुरुष टीम (Senior men’s team.) की पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज (Two test match series) पर संदेह के बादल छाए हैं। बांग्लादेश (Bangladesh) में मौजूदा नागरिक अशांति के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister Sheikh […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved