देश

विक्रम मिसरी होंगे देश के नए विदेश सचिव, विनय मोहन क्वात्रा की लेंगे जगह

नई दिल्ली। देश को नया विदेश सचिव (New Foreign Secretary) मिल गया। मोदी कैबिनेट 3.0 ने एनएसए अजिल डोभाल के सहयोगी (Associate of NSA Ajit Doval) विक्रम मिसरी को विदेश सचिव (Vikram Misri appointed as Foreign Secretary) बनाने की घोषणा कर दी। वे 15 जुलाई से विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को उनके नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं विक्रम मिसरी?

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 7 नवंबर 1964 को विक्रम मिसरी का जन्म हुआ था। वे 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वे विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी से लेकर डायरेक्टर तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। विक्रम मिसरी पीएम नरेंद्र मोदी के भी निजी सचिव थे। इससे पहले उन्होंने दो प्रधानमंत्रियों के साथ बतौर निजी सचिव काम किया था, जिनमें इंद्र कुमार गुजराल और मनमोहन सिंह शामिल हैं।


विक्रम मिसरी के राजनयिक करियर पर गौर करें तो वे बेल्जियम और म्यामांर में अपनी सेवा दे चुके हैं। मोदी सरकार में उन्हें साल 2018 में चीन में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था। डोकलाम विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव कम करने में उनका अहम योगदान था। इस वक्त वे डिप्टी एनएसए हैं।

आपको बता दें कि इस वक्त विनय मोहन क्वात्रा देश के विदेश सचिव हैं। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो गया था, लेकिन मोदी कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 6 महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। अब उनकी जगह विक्रम मिसरी देश के अगले विदेश सचिव होंगे। इसे लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विक्रम मिसरी को विदेश सचिव पद पर नियुक्त करने की परमिशन दे दी।

Share:

Next Post

विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर छानबीन

Fri Jun 28 , 2024
नई दिल्ली। विस्तारा की फ्लाइट (Vistara flight) को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर लैंड करने के बाद फ्लाइट की तलाशी ली गई। यात्रियों और उनके सामान की जांच हुई, लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा […]