• img-fluid

    विकास यात्रा, विजय यात्रा के रूप में आगे बढ़ेगी: विष्णुदत्त शर्मा

  • February 21, 2023

    भोपाल। भाजपा सरकार विकास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रही है। विकास यात्रा नागरिकों से संवाद स्थापित कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान कर रही है। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। विकास यात्रा भाजपा की विजय यात्रा को और मजबूती देने का काम कर रही है। विकास यात्रा विजय यात्रा के रूप में आगे बढेगी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विकास यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।


    शर्मा ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही संकल्प लिया था कि देश में अब गरीबी हटाने का केवल कोरा नारा नहीं चलेगा, बल्कि उनका जीवन सकारात्मक रूप से बदलने का अभियान चलाया जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न गरीब हितैषी योजनाओं से देश के गरीबों के सपने पूरे हो रहे हैं। आज हमारा देश न सिर्फ विकास पथ पर तेज़ गति से अग्रसर है बल्कि वैश्विक मंचों पर भी सम्मान प्राप्त कर रहा है।

    Share:

    चीतों से चमकेगा श्योपुर में पर्यटन का कारोबार

    Tue Feb 21 , 2023
    चीता देखने आने वाले पर्यटकों को स्विस टेंट में मिलेगी बेहतर सुविधा कूनो नदी किनारे होटल मैनेजमेंट ने शुरू किया अत्याधुनिक सुविधाओं वाले टेंट का निर्माण शुरू भोपाल। प्रदेश के पिछड़े जिलों में शामिल श्योपुर में अब पर्यटन कारोबार बढऩे की संभावना बढ़ गई है। कूनो में पहुंचने वाले सैलानियों की संभावना को देखते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved