• img-fluid

    विजय हजारे ट्रॉफी : ईशान किशन ने खेली आतिशी पारी, 94 गेंदों में जड़े 173 रन

  • February 20, 2021

    इंदौर। झारखंड के कप्तान ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में मध्य प्रदेश के एलीट ग्रुप बी के मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 173 रनों की आतिशी पारी खेली। ईशान ने केवल 74 गेंदों में पांच छक्कों और 12 चौकों की बदौलत अपना शतक पूरा किया। आखिरी 20 गेंदों में उन्होंने 71 रन ठोक दिए,जिसकी बदौलत झारखंड की टीम ने 26वें ओवर में ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

    झारखंड ने 20 ओवरों के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद ईशान ने मध्य प्रदेश के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। पार्थ साहनी की अगुवाई वाली इंदौर की टीम ने आखिरकार राहत की सांस ली जब 28 वें ओवर में गौरव यादव ने ईशान को आउट किया, लेकिन तब तक झारखंड ने बोर्ड पर 240 रन बना लिए थे।


    झारखंड ने 50 ओवर की समाप्ति पर 9 विकेट पर 422 रन बना लिए थे। ईशान के अलावा अनुकूल रॉय ने 72,विराट सिंह ने 68 और सुमित कुमार ने 52 रन बनाए। इंदौर की ओर से गौरव यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। समाचार लिखे जाने तक इंदौर की पारी शुरू नहीं हुई थी।

    Share:

    दुनियाभर में 11.07 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित

    Sat Feb 20 , 2021
    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनिया भर में संक्रमितों का आंकड़ा 11.07 करोड़ से अधिक हो गया है वहीं अब तक 24.52 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved