• img-fluid

    अवैध हथियारों को चमकाते हुये महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

  • August 11, 2024

    मुरैना। अवैध हथियारों (illegal weapons) को महिला द्वारा सफाई कर चमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पति व ससुर पुलिस की गिरफ्त में आ गये। इनके पास से अवैध हथियार तथा हथियार (illegal weapons) बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद हुई है। क्षेत्र में इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग गांव में दबी जुवान से लोग अवैध हथियार का कुटीर उद्योग होने की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस पिता-पुत्र से पूछताछ में जुटी है कि अवैध हथियारों का यह कारोबार कब से किया जा रहा है। अभी तक कितने हथियारों का निर्माण किया गया है। यह कहां-कहां बिक्री किए गए हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। मामले की तह तक जाने के लिये आरोपियों से पूछताछ हेतु पुलिस द्वारा न्यायालय से दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिये जाने की मांग की जायेगी।



    चम्बलांचल में कई सदियों से अवैध हथियारों का कारोबार पुरुष ही करते हुये सामने आये हैं। आज पहली बार सोशल मीडिया पर महिला को अपने परिजनों का सहयोग करते हुये अवैध हथियार के निर्माण पश्चात सफाई करते हुये देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तसले में रखे पानी से नवनिर्मित कट्टों को ब्रुश से चमकाने का प्रयास करते हुये महिला दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो की तस्दीक करते-करते पुलिस के सूत्र जिले के पोरसा तहसील क्षेत्रान्तर्गत महुआ थाना परिक्षेत्र में स्थित गणेशपुरा गांव निवासी शक्ति कपूर उर्फ छोटू सखबार तक पहुंच गये। पुलिस की छानबीन के कारण संभवत: अवैध हथियार निर्माताओं को सूचना मिल गई। वह अपने घर से अवैध हथियार सहित निर्माण सामग्री व उपकरण को लेकर दुपहिया वाहन से फरार होने लगे। इसी दौरान गांव के बाहर पुलिस ने शक्ति कपूर उर्फ छोटू सखबार तथा उसके पिता बिहारीलाल सखबार का पीछा किया। इस दौरान दुपहिया वाहन से दोनों गिर पड़े। हल्के घायल होने के बावजूद भी भागते हुये दोनों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। इनके आधिपत्य में उपलब्ध बोरी से पुलिस को एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का कट्टा, एक 12 बोर का कट्टा तैयार मिले। इसके साथ ही 315 बोर का एक जिंदा राउंड तथा दो चले हुए कारतूस के खोखे के साथ हथियार निर्माण सामग्री व उपकरण भी बरामद हुए हैं।

    वायरल वीडियो की जानकारी सायबर की मदद से पुलिस ने लगाई। इसके अनुसार यह वीडियो महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा गांव की निवासी महिला का निकला। यह वीडियो संभवत: शक्ति कपूर उर्फ छोटू ने ही अपनी पत्नी का बनाया है। इस वीडियो में वह हथियारों को चमकाने के लिए पानी में सर्फ घोलने की हिदायत पत्नी को देता सुनाई दे रहा है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर अवैध हथियार का निर्माण करने वाले शक्ति कपूर उर्फ छोटू की पत्नी को भी जांच पश्चात आरोपी बना सकती है। वीडियो में महिला के कब्जे में चार हथियार स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन हथियारों के संबंध में शक्तिकपूर तथा उसकी पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है क्योंकि दिखाई दे रहे हथियार दो 315 बोर के कट्टे तथा दो 12 बोर के कट्टे दोनों आरोपियों के पास नहीं मिले हैं।

    वायरल वीडियो से चौकन्नी पुलिस तस्दीक करते-करते उस स्थान पर पहुंच गई जहां अवैध हथियारों का कुटीर उद्योग संचालित किया जा रहा था। पुलिस गतिविधि की सूचना संभवत: अवैध हथियार निर्माणकर्ता शक्तिकपूर उर्फ छोटू को लग गई। वह सारा सामान बोरी में समेट कर अपने पिता के साथ दुपहिया वाहन पर घर से फरार हो गया। शक्ति कपूर व उसके पिता बिहारीलाल की किस्मत खराब थी कि गांव से बाहर रास्ते में ही पुलिस उसे तलाश करती हुई मिल गई। महुआ थाना प्रभारी पवन सिंह भदौरिया तथा उनके दल द्वारा शक्ति कपूर उसके पिता बिहारी लाल से पूछताछ की जा रही है। अवैध हथियार निर्माणकर्ता के पकड़े जाने पर गांव के लोग अचंभित हैं कि उनके गांव में यह कारोबार चोरी छुपे चल रहा था।

    Share:

    दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के बाद नक्सली ढेर, अब तक 143 मारे जा चुके

    Sun Aug 11 , 2024
    दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग (Naxal affected Bastar division) में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है. ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है, जहां शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxal affected) के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल के जवान इलाके […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved