• img-fluid

    वीडियो वायरल, एक साल के बच्चे ने दांत से चबा कर सांप को मार डाला

  • August 22, 2024

    मुंबई। बिहार में 12 महीने का एक बच्चा इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया (social media) पर भी इस बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि महज एक साल इस बच्चे ने एक बड़े सांप को चबा-चबा कर मार डाला (chewed the snake to death) है।

    मामला गया जिले का है। इस घटना से पूरे गांव वाले चकित हैं और इतना ही नहीं जिस अस्पताल में इस बच्चे के परिजन उसे लेकर गए थे वहां के कर्मचारी भी इस घटना को सुनकर हैरत में हैं। चिकित्सक भी इस बात से हैरान हैं कि जहरीले सांप की तरह दिखने वाले इस सांप को चबा कर मारने के बावजूद भी यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृत सांप को देखा जा सकता है।



    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 17 अगस्त की है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव में यह बच्चा अपने परिजनों के साथ रहता है। एक साल के इस बच्चे की पहचान रियांश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका सामना इस सांप से हुआ था। इसके बाद उसने अपनी दांतों से चबा-चबा कर इस सांप को मार डाला।


    इसके बाद मृत सांप पर नजर पड़ते ही परिजन बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल में गए और चिकित्सकों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चे की मां का दावा है कि बच्चा जब छत पर खेल रहा था तब उसी वक्त एक सांप वहां आ गया। बच्चे ने सांप को खिलौना समझ कर उसे पकड़ लिया। बच्चे ने सांप को अपने मुंह में डाल कर चबाना शुरू कर दिया। बच्चे के चबाने की वजह से सांप की मौत हो गई। बच्चे की मां का यह भी कहना है कि वो इस घटना को देख कर हतप्रभ थीं।

    अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज किया और उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को बताया कि यह सांप जहरीला नहीं था और आम तौर पर मॉनसून सीजन में यह सांप पाए जाते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलने पर घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली है।

    Share:

    जल विवाद पर बांग्लादेश की युनूस सरकार ने भारत को दिखाई आंख, तीस्ता मामले को इंटरनेशनल फोरम पर ले जाने की धमकी

    Thu Aug 22 , 2024
    ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) में मोहम्मद यूनुस (mohammed yunus) के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार (interim government) ने भारत (India) के प्रति सख्त रुख दिखाते हुए तीस्ता जल विवाद (Teesta water dispute) को अंतरराष्ट्रीय मंच (international forum) पर ले जाने की बात कही है। अंतरिम सरकार में जल और पर्यावरण मामलों की मंत्री रिजवाना हसन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved