• img-fluid

    इन्दौर में 280 भूखंडों पर आज पीडि़तों के हो जाएंगे कब्जे

  • March 09, 2021

     

    कलेक्टर ने हटवाया अवैध टीन शेड… बिना कब्जा प्रमाण-पत्र के बाउण्ड्रीवाल निर्माण पर भी रोक
    इंदौर। देवी अहिल्या गृह निर्माण (Devi Ahilya Griha Nirman) की कालोनी पुष्प विहार (Pushp Vihar) के पात्र भूखंड पीडि़तों को प्रशासन द्वारा लगातार कब्जे दिलवाए जा रहे हैं। आज दोपहर 3 बजे तक लगभग 280 भूखंडों पर कब्जे हो जाएंगे। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि जिन लोगों की सूची में नाम हैं और कब्जा प्रमाण-पत्र दिया जा रहा है वे ही भूखंडों पर बाउण्ड्रीवाल का निर्माण करें। कल कलेक्टर ने जब पुष्प विहार का दौरा किया तो वहां सडक़ की ओर 20 फीट ऊंचा टीन शेड अवैध रूप से बनते मिला, लिहाजा उन्होंने नाराजगी जाहिर की और उसे ध्वस्त भी करवाया।


    अभी प्रशासन पहले चरण में अयोध्यापुरी (Ayodhyapuri) और पुष्प विहार भूखंड पीडि़तों को कब्जे दिलवा रहा है। अयोध्यापुरी में तो 80 फीसदी से अधिक भूखंडों पर पीडि़तों के कब्जे हो गए और बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर लिया। अब कमरे सहित अन्य निर्माण भी कई भूखंडों पर शुरू हो गए हैं। इसी तरह पुष्प विहार में भी दो दिवसीय मेला लगाने के बाद प्रशासन ने पहले चरण में 400 से अधिक पात्र पाए गए भूखंडधारकों को कब्जा दिलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 100-100 भूखंडधारकों की लिस्ट अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर द्वारा तैयार कर पुष्प विहार रहवासी संघ को सौंपी जा रही है और मौके पर इन पात्र भूखंडधारकों को कब्जा प्रमाण-पत्र भी दिया जा रहा है, ताकि वे बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर सकें। अभी कुछ लोगों ने होशियारी करनी चाही और अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल और भूखंडों पर टीन शेड बनाना शुरू कर दिए। पिछले दिनों राजगृही में भी इसी तरह बाउण्ड्रीवाल हटवाई थी। वहीं कल कलेक्टर मनीष सिंह  (Collector Manish Singh) जब पुष्प विहार का मौका-मुआयना करने पहुंचे तो महालक्ष्मी नगर (Mahalaxmi Nagar) रोड की तरफ सब्जी विक्रेताओं के पीछे एक भूखंड पर 20 फीट ऊंचा एक टीन शेड बनते मिला। जब इसकी जानकारी उन्होंने ली तो किसी को नहीं पता कि किसके भूखंड पर किसकी अनुमति से यह बन रहा है। लिहाजा उन्होंने नाराजगी जाहिर की और बन रहे टीन शेड को ध्वस्त भी करवा दिया। पुष्प विहार रहवासी संघ के पदाधिकारी एनके मिश्रा का कहना है कि जिन सदस्यों को कब्जा प्रमाण-पत्र मिला है वे ही बाउण्ड्रीवाल का निर्माण करें अन्यथा अवैध रूप से बनी बाउण्ड्रीवाल ध्वस्त होगी। वहीं आज दोपहर 3 बजे तक 280 भूखंडों पर पीडि़तों के कब्जे हो जाएंगे। उसके बाद फिर मुख्यमंत्री के शाम को होने वाले स्वागत-सत्कार में सदस्य जुटेंगे।

     

    Share:

    इन्दौर में 100 से ज्यादा भूखंडों की रजिस्ट्रियां परिवार के सदस्यों के नाम कर दीं

    Tue Mar 9 , 2021
    इंदौर। रंगून गार्डन (Rangoon Garden) का जो फर्जीवाड़ा सामने आया और 70 हजार स्क्वेयर फीट बेशकीमती जमीन, जिस पर 49 भूखंड थे, सरेंडर हो गई। 100 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन सरेंडर (Surrender)  करने के बाद अब प्रशासन इनके दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने जा रहा है। सन्नी गृह निर्माण और रजत गृह निर्माण […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved