• img-fluid

    अंबेडकर जयंती पखवाड़े पर वाहन रैली निकाली, स्वागत हुआ

  • April 10, 2023

    माकड़ोन। अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती पखवाड़े के अंतर्गत बाबा साहेब के रथ एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रैली का शुभारंभ नांदेड़ से होकर माकड़ोन बायपास से होकर डेलची माकड़ोन के मुख्य मार्गों से होकर रुपाखेड़ी में रैली निकालकर समापन किया गया। रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्थानीय मंडी चौराहे पर बलाई समाज संगठन के द्वारा स्वागत किया गया। इसमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश मालवीय, बाबूलाल भाटी मौजूद थे। पुराने बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वागत किया गया।



    मस्जिद चौराहे पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निहालसिंह गुर्जर के नेतृत्व में अजाक्स पदाधिकारियों का पुष्प हार एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक प्रतिनिधि मनीष शर्मा, ओमप्रकाश पाटीदार, सिराज अहमद पठान, विनोद सिसौदिया, जान मोहम्मद, राजू खान, कैलाश मालवीय, एडवोकेट नितेश धाकड़, रवि जाल, राकेश जाल, मुकेश जाल, प्रेम पचनालिया, मुकेश अहिरवार, श्याम लाल गुर्जर, अनिल मालवीय मौजूद थे। समापन अवसर पर अजाक्स के जिलाध्यक्ष डॉ. रतनलाल परमार ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोकुल मालवीय, मदनलाल सिंदल, रामचन्द्र मालवीय, कांशीराम सोलंकी, रमेश परमार, जगन्नाथ नकुम, कमल चौहान, पवन मोरय, सीताराम परमार, कमल डाबी सहित भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मालवीय ने किया। आभार अजाक्स तहसील अध्यक्ष सेवाराम मालवीय ने माना।

    Share:

    आज आधुनिकता की अंधी दौड़ से परिवार बिगड़ रहे हैं

    Mon Apr 10 , 2023
    तराना। आज आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमारे परिवारों में संस्कारों की कमी आ रही है व इससे परिवारों में विघटन हो रहा है, परिवार छोटे होते जा रहे हैं। पहले संयुक्त परिवारों में सभी परस्पर प्रेम से रहते थे व बच्चों को दादा-दादी, नाना-नानी या काका-काकी से घर के संस्कार मिलते थे। कोई भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved