• img-fluid

    शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटा, 5 की मौत, 30 से अधिक घायल

  • June 18, 2022

    शहड़ोल। शहडोल जिला मुख्यालय (Shahdol District Headquarters) से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर व्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी में शुक्रवा रात बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित (pickup vehicle uncontrolled) होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 5 बारातियों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

    पुलिस के अनुसार जयसिहंगर के डोहका गांव से बारात पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम डोलगांव देवलोंद जा रही थी। वाहन में 42 बाराती सवार थे। रास्ते में ग्राम टिहकी के पास तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 20 वर्षीय बलवंत सिंह, 55 वर्षीय मालिक गोड, 45 वर्षीय बुद्धिमान गोड, 45 वर्षीय राम बहोर गोड और 15 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई है। मृतक एक-दूसरे के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में 30 से अधिक घायल हो गए। घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



    घटना की जानकारी लगते ही व्यवहारी पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

     

    घटना की सूचना मिलते ही एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य सहित अन्य पुलिस अधीकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वाहन की तेज गति होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया है कि शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटने से कई अनमोल जिंदगियों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। दिवंगतों को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

     

    Share:

    अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार बंद के दौरान हंगामा, मुंगेर में बीडीओ की गाड़ी में तोड़फोड

    Sat Jun 18 , 2022
    पटना । सेना की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ (Against Agneepath Scheme) बिहार बंद के दौरान हंगामा (Uproar during Bihar Bandh), मुंगेर में (In Munger) बीडीओ की गाड़ी (BDO Vehicle) में तोडफोड की गई (Vandalized) । बिहार के छात्र-युवा संगठन आईसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने शनिवार को बिहार बंद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved