img-fluid

मप्र को लेकर दिल्ली में हो चुकी हैं अलग-अलग बैठकें, मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल

  • April 20, 2025

    वीडी शर्मा बनेंगे केंद्र में मंत्री, अध्यक्ष का फैसला कभी भी

    भोपाल। मप्र (MP) की राजनीति (Politics) में इसी महीने के अंत तक बड़े फैसले होने जा रहे हैं। भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष (State President) और संगठन में बदलाव का फैसला कभी भी हो सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। इन मसलों के लिए पिछले एक हफ्ते के भीतर दिल्ली में अलग-अलग स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं।



    पिछले एक पखवाड़े के भीतर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों के लगातार दिल्ली दौरे हुए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान मप्र के इन नेताओं की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख नेताओं से अलग-अलग अनौपचारिक मेल-मुलाकातें हुई हैं। बताया गया कि इन बैठकों में भाजपा संगठन में बदलाव से लेकर मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा हुई हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भाजपा संगठन का फैसला जल्द होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मंत्रिमंडल फेरबदल का निर्णय इसी महीने ले सकते हैं। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भ्ीा चर्चा हुई, लेकिन फिलहाल हाईकमान से फेरबदल के संकेत मिले हैं। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह के हाल ही में मप्र के दो प्रवास हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री की भोपाल एवं नीमच में शाह से शासकीय मसलों के अलावा भी अन्य विषयों पर लंबी चर्चा हुई है।

    तोमर के बाद वीडी
    मप्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा 5 साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। खबर है कि यदि प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने के बाद शर्मा मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। बताया गया कि 10 साल पहले 2014 का लोकसभा चुनाव नरेद्र सिंह तोमर के प्रदेशाध्यक्ष रहते लड़ा था। तब तोमर केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे।

    Share:

    शहर के बीआरटीएस तोड़ने के टेंडर जारी, 3 महीने लगेंगे तोड़फोड़ में

    Sun Apr 20 , 2025
    इंदौर। नगर निगम के द्वारा बीआरटीएस के कॉरिडोर को तोड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस टैडर में नगर निगम के द्वारा यह माना गया है कि इसे तोड़ने में 3 महीने का वक्त लगेगा। उल्लेखनीय है कि बीआरटीएस का हल्ला पिछले कई दिनों से चल रहा था। अब जहां इसे तोड़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved