• img-fluid

    वंदेभारत अभियान से 32 हजार 383 नागरिक विदेशों से मुंबई लौटे

  • July 09, 2020

    मुंबई । वंदे भारत अभियान के तहत विदेशों में लॉकडाउन की वजह से अटके 32 हजार 383 नागरिकों को 214 विमानों से मुंबई लाया गया है। इनमें मुंबई के 11 हजार 305 नागरिक हैं, मुंबई छोडक़र महाराष्ट्र के 11092 नागरिक हैं। इसी तरह महाराष्ट्र को छोडक़र अन्य राज्यों के 9986 नागरिकों को मुंबई लाया गया है।

    मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत अभियान के तहत विदेश से लौटे नागरिकों का मुंबई में मेडिकल चेकअप किया जा रहा है और उसके बाद सबको एकांतवास में रखा जा रहा है। सभी नागरिकों को बाद में उनके निवास स्थान पर भेजा जा रहा है। वंदे भारत अभियान के तहत अब तक ब्रिटेन, सिंगापूर, फिलीपाईन्स, अमेरिका, बांगलादेश, मलेशिया, कुवेत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रिका, इंडोनेशिया, नेदरलँड, जापान, श्रीलंका, म्यानमार, टांझानिया, स्पेन, आर्यलँड, कतार, हाँगकाँग, कझाकीस्तान, मॉरिशिस, ब्राझील, थायलंड, केनिया, मियामी, व्हियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया,रोम, जर्मनी, दुबई, मालावी, वेस्टइंडिज, नॉर्वे, कैरो, युक्रेन, रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्युजीलैंड, सौदी अरेबिया, कॅनडा, पुर्व अफ्रिका, फ्रान्स, नैरोबी,न्युयार्क, जॉर्जिया, कामेरुन, इन देशों से भारतीय नागरिकों को मुंबई लाया गया है।

    Share:

    बिकरु कांड : घटना को अंजाम देकर शिवली में दो दिनों तक रुका था विकास

    Thu Jul 9 , 2020
    कानपुर देहात । घटना को अंजाम देकर पुलिस वालों को शहीद करने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे बिकरु से महज कुछ दूरी पर शिवली कानपुर देहात के अपने एक गुर्गे के साथ दो दिनों तक रुका था। देश में चर्चा का विषय बना हुआ कानपुर कांड का मुख्य दुर्दांत विकास दुबे का अभी पुलिस पता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved