• img-fluid

    Uttarakhand: एनएच पर बड़ा भूस्खलन, वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद

  • August 21, 2021

    नैनीताल। नैनीताल जनपद मुख्यालय के निकट शुक्रवार को बड़ा भूस्खलन हुआ है। हालांकि एक तरह से यह भूस्खलन आमंत्रित किया गया है।

    ज्योलीकोट-भवाली के बीच बीरभट्टी के पास बलियानाले पर बने वैली ब्रिज पर पहाड़ को खड़ा काटा जा रहा है। इस कारण ही यहां लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। यहां शाम पांच बजकर 20 मिनट पर ऐसी ही घटना हुई है। गनीमत रही कि कोई वाहन भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। घटना के बाद बीरभट्टी से भवाली के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।


    भूस्खलन के दौरान ही यात्रियों से भरी केएमओयू की एक बस वैली ब्रिज के पास पहुंची। गनीमत रही कि चालक ने भूस्खलन को जल्दी भांप लिया और बस को भूस्खलन वाले स्थान से कुछ मीटर पहले रोक लिया। बस के रुकते ही यात्री बस से अपना सामान लेकर भागने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

    उल्लेखनीय है कि बलियानाला में ब्रिटिश कालीन पुल वर्ष 2016 में गैस वाहन में हुए विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के स्थान पर डबल लेन के पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। तब से वैली ब्रिज से काम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोनिवि के एनएच खंड द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए बलियानाला से सटी पहाड़ी को पिछले 15 दिनों से काटा जा रहा है। इधर, शुक्रवार को काम बंद था लेकिन इसी बीच शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर पहाड़ी से एक बड़ा हिस्सा खिसक कर एनएच में आ गया। गनीमत रही कि मलबा गिरने के दौरान कोई वाहन चपेट में नहीं आया। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    India-Afghanistan के बीच द्विपक्षीय व्यापार होगा प्रभावितः कैट

    Sat Aug 21 , 2021
    नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे (Taliban occupation of Afghanistan) के बाद काबुल और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार (Bilateral trade between Kabul and India) बुरी तरह प्रभावित होगा। इससे उपभोक्ताओं की जेब भी ढ़ीली होगी, क्योंकि ड्राई फ्रूट की कीमतें बढ़ने लगी हैं। यह बात देश के आठ करोड़ व्यापारियों के प्रमुख संगठन कन्फेडरेशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved