• img-fluid

    US ने टीके बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात से हटाई रोक, भारत को Vaccine भी देगा

  • June 04, 2021

    वॉशिंगटन। कोरोना वायरस (Coronavirus) वैक्सीन (Vaccine) के प्रोडक्शन के लिए जरूरी कच्चे माल (Raw Material) के एक्सपोर्ट से अमेरिका (US) ने रोक हटा ली है। अमेरिका ने साझेदार देशों की लिस्ट में भी भारत को खास जगह दी है, जिन्हें वो वैक्सीन की सप्लाई करेगा।

    अमेरिका का ‘ग्लोबल एलोकेशन प्लान’ : जान लें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ग्लोबल एलोकेशन प्लान (Global Allocation Plan) लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत अमेरिका दुनियाभर के देशों को कोरोना वैक्सीन की 2।5 करोड़ डोज सप्लाई करेगा। भारत को इसका एक बड़ा हिस्सा मिलेगा।


    आखिरकार नरम पड़ा अमेरिका : गौरतलब है कि अमेरिका के रुख में बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसने कुछ महीनों से वैक्सीन के कच्चे माल के एक्सपोर्ट पर रोक लगा रखी थी।

    भारत के राजदूत ने क्या कहा? : अमेरिका में मौजूद भारत के राजदूत (Indian Diplomat) तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले अमेरिका ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट (Defense Production Act) लागू कर दिया था, इसकी वजह से जरूरी चीजों की सप्लाई में अमेरिका को प्रॉयरिटी देना जरूरी था।

    इससे पहले भारत ने अमेरिका (US) से वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात से रोक हटाने की अपील की थी। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कह चुके हैं कि भारत मुश्किल समय में हमारे साथ खड़ा था, हम भी भारत के साथ खड़े रहेंगे। इस रोक के हटने के बाद से वैक्सीन निर्माता कंपनियों ने राहत की सांस ली है। तरनजीत संधू ने कहा कि अमेरिका के ग्लोबल एलोकेशन प्लान (Global Allocation Plan) से भारत को लाभ होगा। बड़ी संख्या में वैक्सीन भारत को मिलने वाली हैं।

    Share:

    ऐसा हो सकता है IPL 2021 का शेड्यूल, UAE के इन तीन शहरों में होगा धूम धड़ाका

    Fri Jun 4 , 2021
    नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, UAE में IPL के बचे हुए 31 मैचों के आयोजन के लिए मंजूरी मिल गई है। बता दें कि मई में कोरोना वायरस (Covid 19) के बढ़ते मामलों के कारण BCCI को अनिश्चितकाल के लिए टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा था। खबरें हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved