नई दिल्ली। रूस ने जापान सागर के पास अपने समुद्री सीमा में अवैध रूप से आए अमेरिकी नौसेना के एक जंगी जहाज को मंगलवार को पकड़ लिया। इस बात की पुष्टि खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने की है। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक रूसी युद्धपोत ने जापान सागर के पास रूस के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मौजूद अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक जहाज को पकड़ा है। बयान जारी कर रूसी नौसेना के एडमिरल विन्नेरादोव ने कहा कि रूसी जंगी जहाज द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद अमेरिकी जहाज उसके जल क्षेत्र से बाहर चला गया। बता दें कि इस समय अमेरिका नौसेना भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के साथ मिलकर हिंद महासागर में युद्धाभ्यास भी कर रही है। इसे मालाबार नेवल एक्सरसाइज का नाम दिया गया है।
इस युद्धाभ्यास में निमित्ज जंगी जहाज ने भी हिस्सा लिया जो अमेरिकी नौसेना का परमाणु ऊर्जा संचालित विमान वाहक पोत है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका के प्रशांत बेड़े के कमांडर फ्लीट एडमिरल चेस्टर डब्लू निमित्ज़ के नाम पर इस विमान वाहक युद्ध पोत का नाम रखा गया है। 1,092 फीट (333 मीटर) की लंबाई और 100,000 से अधिक टन (100,000 टी) के पूर्ण-लोड के साथ निमित्ज़ अपनी श्रेणी का सबसे बड़ा युद्धपोत है। इसे साल 2017 में अमेरिकी नौसेना ने अपने बेड़े में शामिल किया था।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved