img-fluid

चीनी नागरिकों से दोस्ती और शारीरिक संबंध नहीं बना सकते अमेरिकी सरकारी कर्मचारी, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

  • April 03, 2025

    वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने चीन में तैनात अपने सरकारी कर्मचारियों पर चीन के नागरिकों के साथ दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाने पर रोक लगा दी है। यह रोक चीन में काम कर रहे अमेरिकी ठेकेदारों पर भी लागू रहेगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन न्यूज एजेंसी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह रोक बीती जनवरी से ही लागू है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसका एलान नहीं किया गया है।


    इससे पहले बीते साल अमेरिकी सरकार ने चीन में अपने दूतावासों में तैनात चीनी सुरक्षाकर्मियों और अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ भी दूतावास के कर्मचारियों के दोस्ती करने पर रोक लगा दी थी। जनवरी में इसे चीन के सभी नागरिकों पर लागू कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल ही अमेरिकी सरकार ने इस प्रतिबंध पर विचार करना शुरू कर दिया था। ताजा प्रतिबंध के बाद चीन में अमेरिका के दूतावास, साथ ही ग्वांगझू, शंघाई, शेनयांग और वुहान में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में तैनात कर्मचारी और हॉन्ग-कॉन्ग में स्थित वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी किसी भी चीनी नागरिक के साथ दोस्ती या शारीरिक संबंध नहीं बना पाएंगे। हालांकि चीन से बाहर तैनात अमेरिकी अधिकारियों पर ऐसी कोई रोक लागू नहीं होगी।

    आदेश के तहत अगर किसी अमेरिकी कर्मचारी की पहले से ही चीनी नागरिक के साथ दोस्ती है तो उसे छूट दी गई है, लेकिन उसे छूट पाने के लिए आवेदन करना होगा। जांच के बाद अगर आवेदन निरस्त हो जाता है तो फिर अमेरिकी कर्मचारी को चीनी नागरिक के साथ अपने संबंध खत्म करने होंगे या फिर अपने पद से इस्तीफा देना होगा। आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसे तुरंत चीन छोड़ना होगा।

    Share:

    अब पहले सभी फाइलों की जांच करेंगे शिंदे, बाद में मंजूरी के लिए CM फडणवीस के पास जाएंगी

    Thu Apr 3 , 2025
    मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। अब सभी फाइलें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास जाने से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास जाएंगी। पहले फाइलें उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जो वित्त मंत्री भी हैं, के पास जाती थीं। उसके बाद मुख्यमंत्री के पास जाती थीं। नए आदेश के अनुसार, सभी फाइलें सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved