• img-fluid

    US: महिला को ढूंढने के लिए FBI ने रखा 20 लाख रुपये का इनाम, जानें क्या है पूरा मामला

  • August 30, 2024

    वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में टेक्सास (Texas) के डलास में संघीय जांच ब्यूरो (Federal Bureau of Investigation) ने अपने बेटे की हत्या करने वाली सिंडी रॉड्रिगेज सिंह की गिरफ्तारी और दोषसिद्धी की सूचना देने वालों को 25,000 अमेरिकी डॉलर (20 लाख रुपये) इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। आरोपी रॉड्रिगेज सिंह का भारत और मैक्सिको से संबंध है। उस पर अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप है, जो अक्तूबर 2022 के बाद से जिंदा नहीं देखा गया।

    टेक्सास परिवार और सुरक्षा सेवा विभाग के अनुरोध पर एवरमैन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने 20 मार्च 2023 में लड़के के लिए जांच की। इस जांच के दौरान रॉड्रिगेज सिंह ने अधिकारियों से झूठ कहा। उसने बताया कि उनका बेटा अपने पिता के साथ नवंबर 2022 से मैक्सिको में रह रहा है। पिछले साल मार्च में रॉड्रिगेज सिंह, उसके पति और छह बच्चे भारत जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हुए। ऐसा बताया गया कि उनके साथ लापता बच्चे को नहीं देखा गया। वह प्लाइट में भी नहीं था।


    अक्तूबर 2023 में सिंडी रॉड्रिगेज सिंह पर टेक्सास के टैरेंट काउंटी जिला न्यायालय में हत्या का आरोप लगाया गया था। नवंबर 2023 में उसके खिलाफ एक संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। डलास एफबीआई के विशेष प्रभारी एजेंट ने मीडिया और जनता से रॉड्रिग्स सिंह का पता लगाने में मदद करने की अपील की। साथ ही कहा, “अपने बेटे की हत्या के आरोप में सिंडी रॉड्रिगेज को ढूंढा जा रहा है। मुझे यकीन है कि प्रचार, इनाम की पेशकश और जांचकर्ताओं की टीम की मदद से हम उसे पकड़ लेंगे।”

    एफबीआई ने अपने आधिकारिक साइट पर कहा कि रॉड्रिगेज सिंह को आखिरी बार 22 मार्च 2023 में अपने पति और छह बच्चों के साथ भारत जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होते हुए देखा गया था। उसका जन्म डलास में हुआ था और वह 39 साल की है। रॉड्रिगेज सिंह की लंबाई पांच फीट एक इंच से लेकर पांच फीट तीन इंच के बीच है। उसके पीठ, दोनो पैर, दाहिने हाथ पर टैटू भी है। उसकी आंखों और बाल का रंग भूरा है।

    Share:

    BJP: घर-घर जाकर चलेगा सदस्यता अभियान, PM मोदी 2 सितंबर और योगी 3 को लेंगे पार्टी की सदस्यता

    Fri Aug 30 , 2024
    लखनऊ। भाजपा (BJP) के दो सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान (Membership campaign) की तैयारियों की गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (State BJP President Bhupendra Chaudhary) और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह (General Secretary Organization Dharampal Singh) ने समीक्षा की। निर्देश दिए कि दो सितंबर को जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved