• img-fluid

    US: राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति की एंट्री, हर्षवर्धन ने भी ठोकी ताल

  • July 30, 2023

    वाशिंगटन (Washington)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (America presidential election) में भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति (Entry third person of Indian origin) की भी एंट्री हो गई है। निक्की हेली (Nikki Haley) और विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) राष्ट्रपति पद के लिए पहले ही अपनी उम्मीदवारी पेश कर चुके हैं। अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव (US presidential election in 2024) होंगे।

    वीडियो ट्वीट कर दी जानकारी
    अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हर्षवर्धन सिंह (Hirshvardhan Singh) ने ट्वीट कर अपनी दावेदारी पेश की है। एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने कहा कि जीवन भर वे रिपब्लिकन रहे। उन्होंने हमेशा अमेरिका फर्स्ट की नीति के तहत काम किया। वे रूढ़िवादी हैं। सिंह ने रिपब्लिकन पार्टी के लिए न्यूजर्सी में रुढ़िवादी विंग को बहाल करने के लिए काम किया। टेक और फार्मा कंपनियों के भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता पर लगातार हमला किया जा रहा है।


    वीडियो में सिंह ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव हुए हैं। इसलिए परिवर्तनों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को स्थापित करने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यक्ता है। इस वजह से मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन भरने का फैसला किया है। बता दें, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सहित करीब एक दर्जन दावेदार हैं।

    जानिए क्या बोलीं थीं निक्की
    रिपब्लिकन पार्टी की प्रमुख नेता निक्की हेली का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन का दूसरा कार्यकाल नहीं हो सकता। निक्की हेली ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह नई नेता हो सकती हैं। देश को एक नई दिशा मिल सकती है। एक इंटरव्यू में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत हेली ने कहा कि वह अभी भी संभावित राष्ट्रपति पद के दौड़ पर काम कर रही हैं। 51 वर्षीय भारतीय मूल की अमेरिकी नेता से जब पूछा गया था कि क्या वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने जा रही हैं तो उन्होंने कहा था कि मैं यहां कोई घोषणा नहीं करने जा रही। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान हेली ने संकेत दिया कि वह अमेरिका की नई नेता हो सकती हैं।

    Share:

    ISRO ने सिंगापुर के सात उपग्रह किए सफलतापूर्वक लॉन्च, निर्धारित कक्षा में हुए स्थापित

    Sun Jul 30 , 2023
    श्रीहरिकोटा (Sriharikota)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organization – ISRO) ने रविवार सुबह सिंगापुर (Singapore) के डीएस-सार उपग्रह (DS-SAR satellite) सहित सात उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च (Successfully launched seven satellites) किया। इसरो का रॉकेट पीएसएलवी सी56 (PSLV-C56 ) श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह साढ़े छह बजे इन उपग्रहों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved