• img-fluid

    यूपी : डांस स्टेप की रील बना रहा था युवक की मौत, जाल के भीतर गिरने से सिर धड़ से हुआ अलग

  • October 20, 2024

    आगरा । यूपी के आगरा(Agra, UP) में रील बनाने के चक्कर (Reel making affair)में एक युवक रीयल लाइफ(young man real life) से हाथ धो बैठा। दरअसल पुराने शहर के सराफा बाजार नमक (Sarafa Bazar of Old City Salt)की मंडी (कोतवाली) में शनिवार की सुबह रील बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। युवक चौथी मंजिल पर था। स्लो मोशन में डांस के स्टेप करते हुए लोहे का जाल उठा रहा था तभी पैर फिसल गया। चौथी से सीधे तीसरी मंजिल पर आया। सिर बुरी तरह कुचल गया। अफरा-तफरी मच गई। साथी हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

    घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि अब्बास नगर, ताजगंज निवासी आरिफ जौहरी प्लाजा में संतोष राठौर के कारखाने पर काम करता था। पुलिस को सोशल मीडिया से हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर जांच करने गई थी। सीसीटीवी फुटेज देखा। सुबह मार्केट खुलने का समय था। आरिफ सहित चार कर्मचारी पहुंचे थे। एक दुकान का शटर खोल रहा था। दो युवक लोहे के टट्टर के पास बैठे थे। आरिफ डांस कर रहा था। संभवत: एक साथी मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा था। आरिफ डांस स्टेप करता हुआ टट्टर के पास आया।


    वीडियो में आवाज आ रही है कि किसी ने बोला कि जाल उठा। जैसे ही वह लोहे का जाल (टट्टर) उठाता है उसका पैर फिसल जाता है। वह नीचे गिरता है। अन्य कर्मचारी घबरा जाते हैं। उठकर उसे पकड़ने का प्रयास करते हैं। मार्केट में उस समय कुछ और लोग भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरिफ चौथी से सीधे तीसरी मंजिल पर नहीं गिरा था। चौथी मंजिल के टट्टर में उसकी गर्दन फंस गई थी। कुछ पल के लिए वह हवा में लटका रहा।

    उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसे पकड़ नहीं पाए। वह चौथी से तीसरी मंजिल पर लोहे के जाल के ऊपर ही गिरा। सिर बुरी तरह कुचल गया। चारों तरफ खून बिखर गया। दोस्त उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए। उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन हॉस्पिटल से आरिफ का शव घर ले गए थे। उन्होंने पोस्टमार्टम तक नहीं कराया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दहशत में बंद रही मार्केट

    हादसे के बाद जौहरी प्लाजा मार्केट नहीं खुली। ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। एक व्यापारी ने बताया कि हादसा मार्केट खुलने से पहले हो गया था। कारेाबारियों को लगा कि पुलिस जांच के लिए आएगी। पूछताछ करेगी। इसलिए किसी ने दुकान नहीं खोली।

    Share:

    Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर कंटेस्टेंट ने सलमान पर लगाया बायस्ड होने का आरोप

    Sun Oct 20 , 2024
    मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में बीते दिनों वीकेंड का वार में काफी तमाशा देखने को मिला। एक तरफ जहां सलमान खान (Salman khan)  के गुस्से का सामना कई घरवालों को करना पड़ा तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ ने उन पर बायस्ड होने का आरोप तक लगा दिया। जी हां, आपने सही सुना। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved