• img-fluid

    महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर बवाल

  • January 31, 2022

    • एक दिन बाद रोकी सूची, कार्यकर्ताओं से मांगे दावे-आपत्ति

    भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की शनिवार को गठित की गई नई कार्यकारिणी को अगले ही रविवार को होल्ड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी में गुटबाजी शुरू हो गई है। असंतुष्ट कार्यकर्ता कार्यकारिणी के गठन पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समर्थक सोनिया शुक्ला ने महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सबसे अधिक चंबल क्षेत्र से इस कार्यकारिणी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके चलते मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने पूरी कार्यकारिणी को होल्ड कर दिया है।



    नई कार्यकारिणी को होल्ड करने के साथ ही पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की बात कही जा रही है। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दावे-आपत्तियां बुला ली गई हैं। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया है। जिसको भी कार्यकारिणी में स्थान चाहिए वह इस दौरान अपनी दावेदारी कर सकता है। इसके अलावा किसी पदाधिकारी को लगता है कि कार्यकारिणी में उसके कद के अनुरूप पद नहीं मिला है तो उनसे आपत्ति बुलाई गई हैं। यदि कोई कार्यकर्ता पद नहीं चाहता है तो वह अपना नाम भी कटवा सकता है। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन में पार्टी ने इस बात के संकेत देने की कोशिश की है कि पद उन्हीं को मिलेंगा जो जमीनी स्तर पर सक्रीय रहकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। गठन के बाद सवाल उठे तो असंतुष्ट लोगों को पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने के लिए समय दिया गया है। डॉ. अर्चना जायसवाल ने कि कार्यकारिणी गठित की जा चुकी है। शीर्ष नेतृत्व ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की जानकारी में लाकर कार्यकारिणी को कुछ समय के लिए होल्ड किया गया है। यदि किसी कार्यकर्ता को कोई परेशानी है तो वह पार्टी फोरम पर आकर अपनी बात सामने रख सकता है। इसके बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

    Share:

    अमेरिका में रह रहे भारतीयों के योगदान से ही भारत विश्व-गुरू बना

    Mon Jan 31 , 2022
    राजस्व मंत्री राजपूत ने कहा कि… भारतीय के दिलों में बसती है वसुधैव कुटुम्बकम की आत्मा भोपाल। अमेरिका में निवासरत भारतीयों के ज्ञान और परंपरा के योगदान का ही परिणाम है कि भारत विश्व गुरू के रूप में दुनियाभर में जाना जाता है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नेशनल कौंसिल ऑफ एशियन-इंडियन एसोसिएशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved