• img-fluid

    दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर गांव में उत्पात, पुलिस तैनात

  • January 24, 2022

    सागर। जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गनयारी गांव (Ganyari Village) में रविवार की शाम बरात रवाना होने से पहले अनसूचित जाति का एक दूल्हा घोड़े पर गांव से निकला। बरात जाने के बाद गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। एसपी तरुण नायक (SP Tarun Nayak) ने मौके पर पुलिस बल भेजा जो गांव में तैनात है। इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



    प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र के गनयारी गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के देवेंद्र कुमार की रविवार को बरात जानी थी। विवाह आयोजन की जानकारी भीम आर्मी को थी। भीम आर्मी को बताया गया था कि आज तक गनयारी गांव में कोई भी अजा वर्ग का दूल्हा घोड़े से नहीं निकला है। इसकी खबर लगने पर भीम आर्मी ने देवेंद्र की बरात घोड़े पर निकालने का निर्णय लिया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेद्र दूल्हे की बरात घोड़े से निकालने की सूचना एसपी को देते हुए कार्यकर्ताओं सहित गनयारी गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में देवेंद्र कुमार को घोड़े पर बिठाकर जुलूस निकाला। इसके बाद बरात रवाना हो गई। बरात जाने के बाद अज्ञात तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर उपद्रव फैलाया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

    सूचना मिलते ही एसपी तरुण नायक ने मौके पर पुलिस बल को भेजा। वहीं चार लोगों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार सुबह तक भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई और पुलिस बल तैनात है। बंडा थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है कि रात में अज्ञात तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की है। चार लोगों की की पहचान कर ली गई है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

    Share:

    सावधान: Omicron मरीजों में सबसे ज्‍यादा दिख रहे ये दो लक्षण, अनदेखा करना हो सकता है खतरनाक

    Mon Jan 24 , 2022
    नई दिल्ली. कोविड-19 (COVID-19) के डेल्टा वैरिएंट (Delta variant) की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) तेजी से फैल रहा है, लेकिन अभी तक हुए विभिन्न अध्ययनों के आधार पर कहा जा रहा है कि डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन में अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु का जोखिम काफी कम है. लेकिन फिर भी ओमिक्रॉन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved