• img-fluid

    उप्र स्थापना दिवस : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

  • January 24, 2021

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य के स्थापना दिवस का इस वर्ष यह चौथा संस्करण है। इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने उत्तर प्रदेश के निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास की कामना की है।


    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति व खुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परम्परा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

    देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों व बहनों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर सेवाभाव से काम कर रही है।

    लखनऊ से सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

    इस वर्ष ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की थीम ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश: महिला-युवा-किसान: सबका विकास-सबका सम्मान’ है। आज, उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का इस वर्ष यह चौथा संस्करण है। इस बार यह लखनऊ के साथ नोएडा में भी मनाया जा रहा है। इसके तहत जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित नोएडा हाट में आज 24 जनवरी से 10 फरवरी तक एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

    Share:

    आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टॉरेंस का 72 वर्ष की आयु में निधन

    Sun Jan 24 , 2021
    डबलिन। आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टॉरेंस का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्रिकेट आयरलैंड ने शनिवार को उक्त जानकारी दी।  क्रिकेट आयरलैंड ने एक बयान में कहा, “क्रिकेट आयरलैंड, सभी कर्मचारी और आयरिश क्रिकेट परिवार – रॉय टॉरेंस के निधन से दुखी हैं।”  टॉरेंस, जो एक दाएं हाथ के बल्लेबाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved