• img-fluid

    UP Election 2022: बसपा में शामिल हुईं सीमा कुशवाहा, दिल्ली के निर्भया केस में रही हैं वकील

  • January 21, 2022

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर आई। साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप मामले (nirbhaya gang rape case) की वकील सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) का दामन थाम लिया. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) की मौजूदगी में सीमा कुशवाहा को बसपा की सदस्यता दिलाई गई।

    सीमा कुशवाह के बसपा ज्वाइन करने के बाद सतीश चंद्र मिश्रा ने कुछ तस्वीरों को ट्वीट किया। मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, बहुजन समाज में जन्मे सभी पूज्य संत व महापुरुषों एवं आदरणीय बहन मायावती के विचारों से प्रेरित होकर, महिलाओं को न्याय दिलाने व उनके अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करने वाली सीमा कुशवाहा ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली।


    बहुजन समाज में जन्मे सभी पूज्य संत व महापुरुषों एवं आदरणीय बहन सुश्री @Mayawati जी के विचारों से प्रेरित होकर, महिलाओं को न्याय दिलाने व उनके अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करने वाली सीमा कुशवाहा जी ने आज @bspindia की सदस्यता ग्रहण की।

    क्या चुनाव लड़ेंगी सीमा कुशवाहा?
    सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह बहुजन समाज पार्टी से जुड़कर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी और मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगी. हालांकि सीमा कुशवाहा बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी या नहीं अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह अब पार्टी में सक्रिय रहेंगी और पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगी।

    सीमा का पहला केस था निर्भया गैंगरेप
    राजधानी दिल्ली में 2012 में जब निर्भया गैंगरेप की वारदात हुई, उस वक्त सीमा कुशवाहा की ट्रेनिंग चल रही थी. इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही सीमा कुशवाहा ने तय कर लिया था कि वह ये केस लड़ेंगी. ये सीमा कुशवाहा के जीवन का पहला केस था।

    7 चरणों में होंगे यूपी विधानसभा चुनाव
    यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा, जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा।

    Share:

    राहुल और प्रियंका आज जारी करेंगे युवा घोषणापत्र, शाह और बंसल की जोड़ी ने संभाली बीजेपी की कमान

    Fri Jan 21 , 2022
    नई दिल्‍ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) शुक्रवार को दिल्ली में युवा घोषणापत्र (manifesto) जारी करेंगे। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करेगी। वहीं भाजपा (BJP) को यूपी (UP) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved