img-fluid

यूपी की प्रधान की यूक्रेन में गिरफ्तारी हुई या नहीं जाने पूरी सच्चाई

March 02, 2022

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में तेरापुरसोली की प्रधान वैशाली यादव (Vaishali Yadav), रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां फंस गई हैं। यह सोचकर आप हैरान होंगे कि कोई ग्राम प्रधान वहां कैसे फंस गई लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। दरअसल, ग्राम प्रधान वैशाली यादव (Village head Vaishali Yadav) यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। वह फिलहाल रोमानिया में हैं और भारत आने की कोशिश में हैं। खुद वैशाली यादव ने वीडियो जारी कर बताया है कि वह गिरफ्तार नहीं हुई हैं और वह यूक्रेन से निकल चुकी हैं और वह मौजूदा वक्त में रोमानिया में हैं और जल्द ही भारत आ जाएंगी।

यूक्रेन में पढ़ाई करने गईं वैशाली यादव की गिरफ्तारी (arrest) का दावा झूठा निकला है। खुद हरदोई के एसपी ने इन अफवाहों पर विराम लगाया है। पुलिस ने कहा कि वैशाली यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि सोशल मीडिया (social media) पर वैशाली के अरेस्टिंग की खबर तेजी से वायरल हो रही थी। वैशाली यादव से जुड़ीं तमाम खबेंर फर्जी हैं। वहीं वैशाली के पिता बोले कि ये सब विपक्षियों की साजिश है। मेरी बेटी वहां पर फंसी हैं और लोगों को उसमें भी राजनीति दिख रही है।


खुद एक वीडियो जारी कर वैशाली यादव ने कहा कि वह इंडिया में नहीं, बल्कि रोमानियां में हैं। उन्होंने इस मसले पर लोगों से राजनीति न करने की अपील की। उन्होंने कहा मुझसे जुड़ी जो भी चीजें फैल रही हैं, वह बिल्कुल गलत है और उसे न फैलाएं। वहीं, वैशाली यादव के पिता महेंद्र सिंह ने बताया की रात 1 बजे वैशाली की फ्लाइट थी। यह फ्लाइट रोमानिया से आनी थी। उनकी बेटी एयरपोर्ट पर मौजूद थी, मगर बर्फबारी होने की वजह से फ्लाइट (flight) ना आ सकी। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी बेटी की अरेस्टिंग किस बात पर होगी, उसने कोई फ्रॉड किया है क्या? कोई चीटिंग की है क्या? क्या किया है उसने? जो वो गिरफ्तार हो जाएगी।

आपको बता दे की काफी समय से वैशाली यादव यूक्रेन में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद वह अपनी पढ़ाई के लिए वापस यूक्रेन चली गईं। यूक्रेन और रूस के बीच हो रही जंग में इस बात की जानकारी आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वैशाली के इस तरह गांव छोड़कर विदेश जाने के मामले में पंचायतराज भी सख्त हो गया है। पंचायत में कई तरह की बातें हो रही हैं। फिलहाल, वैशाली पर कहीं भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Share:

  • सोते समय वजन कम करने के ये आसान से तरीके

    Wed Mar 2 , 2022
    नई दिल्ली। वजन कम (Weight loss) करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आप किसी की भी रियल लाइफ वेट लॉस जर्नी उठाकर (Weight loss journey) उठाकर देख लो, सभी ने जिम में खूब पसीना बहाया होगा। दूसरा वजन कम करने में डाइट का अहम रोल होता है। जाहिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved