• img-fluid

    पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा दिया यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने

  • August 30, 2022


    लखनऊ । उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष (UP BJP President) भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) मंगलवार को पंचायती राज मंत्री पद से (From the post of Panchayati Raj Minister) इस्तीफा दे दिया (Resigned) । भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट से इसकी जानकारी भी स्वयं ही दी है। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया।


    मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से ही पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। अब वह सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात रहेगें। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अपना काम शुरू कर दिया है। उनसे मिलने कई मंत्री और विधायक भी पहुंचे हैं। उनका पदाधिकारियों के साथ ही साथ भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है।

    अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमश: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु अवसर प्रदान करने तथा समय-समय पर दिए गए निदेशरें के लिए मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
    भाजपा के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते संगठन का कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन मंगलवार को उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अब इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि उनका विभाग किस मंत्री को सौंपा जाएगा

    Share:

    हर तीन घंटे में एक मासूम से दुष्कर्म यह वास्तविकता है मध्य प्रदेश की : कमलनाथ

    Tue Aug 30 , 2022
    भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के अध्यक्ष (President of Congress) कमलनाथ (Kamal Nath) ने एनसीआरबी के आंकड़ों को लेकर (About NCRB Data) शिवराज सरकार पर (On Shivraj Government) हमला बोलते हुए (Attacking) कहा है कि राज्य में हर तीन घंटे में (In Every Three Hours) एक मासूम के साथ दुष्कर्म हेाता है (Rape […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved