• img-fluid

    UP : आगरा में बड़ा हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे के पास बने तालाब में नौ लोग डूबे, चार बच्चों की मौत

  • July 08, 2024

    आगरा (Agra) । यूपी (UP) के आगरा में बड़ा हादसा हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) इंटरचेंज के डंपिंग जोन के पास बने तालाब (Pond) में रविवार की सुबह आठ बच्चे डूब गए। उन्हें बचाने एक महिला कूदी, वह भी डूब गई। एक होमगार्ड और युवक ने साहस दिखाया। तालाब में छलांग लगा दी। एक-एक करके चार बच्चों और महिला को बचा लिया। चार बच्चे डूब गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों बच्चों को बाहर निकाला गया। तब तक देर हो चुकी थी। उनकी मौत हो गई थी। हादसे से कोहराम मच गया। सूचना पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

    घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पुल के नीचे औरैया और कानपुर देहात के करीब 11 परिवार के 45 लोग रह रहे हैं। सभी फेरी वाले हैं। डंपिंग जोन के पास यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने बारिश के जल को संचित करने के लिए गड्ढा बनवाया था। पिछले दिनों बरसात हुई। गड्डा (तालाब) पानी से लबालब भरा हुआ है। औरैया निवासी नगीना वहां कपड़े धोने गई थी। सभी परिवारों के पुरुष फेरी लगाने गए थे। बच्चे खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए। हिना (10), खुशी (11) व चांदनी (12) नहाने के लिए तालाब में चली गईं। उनकी देखादेखी अनुराधा (09), नेहा (11), रागिनी (14), प्राची (12), रिया (08) तालाब में उतर गईं। सभी बच्चे डूबने लगे। यह देख नगीना ने शोर मचाया।


    बच्चों को बचाने के लिए उसने खुद भी तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में करीब 20 फुट पानी है। नगीना भी डूबने लगी। डंपिंग जोन पर तैनात होमगार्ड मुकेश कुमार चौहान ने शोर सुना तो साहस दिखाया। वह तालाब में कूद गए। यह देख वहां से गुजर रहे गांव रामनगर निवासी जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू ने भी साहस दिखाया। होमगार्ड और युवक ने मिलकर चार बच्चों और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चार बच्चे डूब गए। उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    हादसे में इनकी हुई मौत
    हादसे में मंगलपुर, कानपुर देहात निवासी सगी बहनें नेहा व अनुराधा पुत्री अजय, खुशी पुत्री हरदौल और चांदनी पुत्री हरनाम (औरैया) की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों के शव बाहर निकाले जा सके थे। हादसे की सूचना पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह, एडीएम फाइनेंस शुभांगिनी शुक्ला, एसडीएम एत्मादपुर दिव्या सिंह, एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा आदि मौके पर पहुंचे थे। फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम आदि मौके पर पहुंच गई थीं।

    Share:

    यूपी उपचुनाव में बेहतर तालमेल बनाने में जुटीं सपा-कांग्रेस, विरोध करने वाले नेताओं पर ले सकती हैं ऐक्‍शन

    Mon Jul 8 , 2024
    लखनऊ (Lucknow) । उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 10 विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर होने वाला उपचुनाव (By-elections) लोकसभा चुनाव में साझेदार रहे सपा और कांग्रेस (SP and Congress) के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया है। दोनों दल इस तैयारी में हैं कि इस उपचुनाव से उनकी दोस्ती ऐसे परवान चढ़े कि उसका संदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved