• img-fluid

    UNSC: पुतिन ने डोनेस्क-लुगांस्क को स्वतंत्र देश घोषित किया, यूक्रेन ने किया पलटवार

  • February 22, 2022

    नई दिल्‍ली। यूक्रेन (Ukraine) के साथ युद्ध की आशंकाओं के बीच रूस ने बेलारूस में न्यूक्लियर ड्रिल (nuclear exercise) चल रही है। जिससे पूरी दुनिया में टेंशन बढ़ गई है। रूस काला सागर (black sea) में भी नौसैनिक अभ्यास कर रहा है। रूस की इन जंगी तैयारियों के बीच अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ को चेतावनी दी है कि रूस ने यूक्रेन के ऐसे लोगों की सूची बना ली है, जिन्हें या तो मार दिया जाएगा या जेल में ठूंस दिया जाएगा।



    वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग में भारत ने भी अपना पक्ष रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा,’रूसी संघ के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर किया है.’ बता दें कि इस समय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता रूस कर रहा है। रूस ने इस बैठक को ओपन डिबेट रखने के अमेरिकी आग्रह को भी स्वीकार कर लिया है।
    खबरों के अनुसार क्रेन (Ukraine Crisis) में जंग जैसे हालात हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो प्रांतों को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देने के कानून पर साइन कर दिए। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस (Russia-Ukraine Conflict) के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।



    बता दें कि यूक्रेन सीमा पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा कम किये जाने के रूस के दावे के बावजूद रूस द्वारा युद्ध की तैयारियां किये जाने की जानकारियां बार-बार सामने आ रही हैं। रूस और बेलारूस के बीच करीबी जगजाहिर है। स्वयं बेलारूस के राष्ट्रपति यूक्रेन सहित अमेरिका व अन्य देशों को चेतावनी दे चुके हैं कि वे रूस के परमाणु हथियार अपने देश में तैनात कर लेंगे। बेलारूस की सीमा यूक्रेन से लगती है। यहां कई दिनों से रूस के सैनिक युद्धाभ्यास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बेलारूस में रूस के तीस हजार से अधिक सैनिक मौजूद हैं। इन लोगों ने परमाणु हथियारों का अभ्यास भी अपने युद्धाभ्यास में शामिल किया है।
    उधर, काला सागर में रूस की नौ सेना लगातार अभ्यास कर रही है। इन जंगी अभियानों के बीच अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार प्रमुख को पत्र भेजकर चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन के उन लोगों की सूची बना ली है, जिन्हें युद्ध के दौरान या तो मारा जाएगा या फिर जेल में ठूंस दिया जाएगा।

    Share:

    Covid vaccine : भारत में अब तक 9 वैक्सीनों को मिल चुकी मंजूरी, 4 का हो रहा उपयोग, जानिए कौन सी है बेहतर

    Tue Feb 22 , 2022
    नई दिल्ली । कोरोना (corona) के खिलाफ देश में अब तक कुल 9 वैक्सीन (Vaccine) को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी सिर्फ चार वैक्सीन का ही इस्तेमाल हो रहा है। उसमें से तीन वैक्सीन का प्रमुखता से इस्तेमाल हो रहा है और एक को हाल ही में आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved