• img-fluid

    फ्रांस में अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च के पादरी को गोली मारी

  • November 01, 2020

    पेरिस । फ्रांस ( France) के लियोन शहर में एक यूनानी पादरी को उनके गिरजाघर के बाहर गोली मार दी गई (Church priest shot)। ग्रीक आर्थोडॉक्स चर्च (Greek Orthodox Church) में पादरी को गोली मारकर हमलावर भाग निकला। घायल पादरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में गोली लगने से पादरी की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की सही वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हमलावर एक ही बताया गया है।

    पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। पादरी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला था और उसने शिकार करने वाली राइफल से गोली चलाई। फिलहाल, हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गिरजाघर के आसपास के इलाके को बंद कर दिया है और ट्विटर पर संदेश के माध्यम से लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी है।

    गौरतलब है कि यहां एक चर्च में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या किए की जाने की घटना के बाद पादरी को गोली मारे जाने से तनाव काफी बढ़ गया है। फ्रांस में पिछले दिनों एक पत्रिका में छपे पैगंबर के पुराने कार्टून कक्षा में दिखाने पर एक मुस्लिम युवक ने शिक्षक की सिर काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में बाद फ्रांस में जगह जगह पैगंबर के कार्टून लगाए गए। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी सख्त रुख अपनाते हुए मजहबी हिंसा करने वालों की कड़ी आलोचना की।

    मैक्रों के सख्त रुख पर कई मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए। इस सबके बीच ट्यूनीशिया के एक युवक ने नीस के चर्च में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी। चर्च पर हमले के बाद फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने कहा था कि देश में और आतंकी हमले हो सकते हैं। इसको देखते हुए पूरे देश में खासकर चर्चो और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसके बावजूद पादरी पर हमला हो गया। आशंका है कि यह वारदात मजहबी हिंसा से जुड़ी हो सकती है।

    बता दें कि तीन दिन पहले यानी गुरुवार को दक्षिण फ्रांस के नीस शहर में कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया गया था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए थे। मृत तीन लोगों में एक महिला भी थी, जिसका आइएसआइएस की तरह चाकू से सिर कलम किया गया था। यह हमला चर्च के बाहर किया गया है। नीस के मेयर ने इसे एक आतंकी हमला बताया था।

    चर्च पर हमले के बाद फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने कहा था कि देश में और आतंकी हमले हो सकते हैं। इसको देखते हुए पूरे देश में खासकर चर्चो और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि फ्रांस ने इस्लामिक कट्टरता के खिलाफ निर्णायक जंग का एलान कर दिया है।

    Share:

    अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव : ट्रंप के मुकाबले बिडेन के पक्ष में आ रहे सर्वे

    Sun Nov 1 , 2020
    न्यूयॉर्क । अमेरिका (America) में राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential election) से पहले हुए एक सर्वे में अनुमान जताया गया है कि एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी मतदाता चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन (Biden) को बड़ी संख्या में वोट देंगे, जबकि श्वेत मतदाता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) को समर्थन देंगे। सितंबर से अक्टूबर तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved