• img-fluid

    ब्लैकबेरी फल को खाने के अनोखे फायदें, डायबिटीज से लेकर दिल को रखेगा स्‍वस्‍थ्‍य

  • April 04, 2021

    अधिकतर लोग ब्लैकबेरी फल (Blackberry Fruit) का सेवन करते होंगे, लेकिन वह इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे से अनजान होते हैं। ब्‍लैकबेरी फल (Blackberry Fruit) स्‍वादिष्‍ट होने के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अमेरिकी (American) राज्य अलबामा का आधिकारिक फल है। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है। इस फल को एमिनो एसिड और फाइबर (Amino Acids and Fibers) का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-6, विटामिन-सी, ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए आपको इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।  

    दिल के लिए लाभकारी
    इस फल में मैग्नीशियम और फाइबर (Magnesium and fiber) जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो धमनियों को बंद होने से रोकने में मदद करते हैं। इसके साथ ही शरीर में खून का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसके अलावा दिल की सेहत के लिए भी ये फल काफी लाभकारी होता है। इसका सेवन हृदय रोगों का खतरा कम करता है।



    डायबिटीज में फायदेमंद
    ब्लैकबेरी (Blackberry Fruit) में उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है, जो कि इंसुलिन (Insulin) कम करने में मदद करता है। अगर आप शहद के साथ नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है।  

    याददाश्त को बढ़ाने में मदद
    इस फल के सेवन से याददाश्त को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि इसमें पॉलीफेनोलिक तत्व मौजूद होते हैं, जो ज्ञान से जुड़ी चीजों को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं, तो इस फल का सेवन नियमित रूप से जरूर करें।

    हड्डियों को बनाए मजबूत
    यह फल हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम (Calcium and magnesium) जैसे खनिज पाए जाते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनी रहती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो ये शरीर के लाभदायक साबित होता है।

    नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशन डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें । 

    Share:

    छत्तीसगढ़ : खूंखार नक्सली हिडमा ने रची थी बीजापुर नक्सली हमले की साजिश

    Sun Apr 4 , 2021
    नागपुर । छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 22 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। मुठभेड़ में घायल 31 जवानों में से सात की हालत गंभीर बनी हुई है। मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सली भी मारे गए हैं। नक्सलियों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved