• img-fluid

    केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने किया ऐलान, मार्च से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को…

  • February 15, 2021

    नई दिल्ली। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि आज देश में 2 वैक्सीन उपलब्ध हो गई हैं और अभी तक 80-85 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। इसके अलावा 20-25 देशों को हम वैक्सीन देने की स्थिति में आ गए हैं। मार्च के महीने में हम 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में इस वक्त 18-20 वैक्सीन पर अलग-अलग स्तरों पर काम हो रहा है। उनमें से कुछ वैक्सीन अगले कुछ महीनों में आ सकती है। वहीं, भारत में अब तक 1,09,16,589 लोग कोविड से ग्रस्त हुए हैं। इनमें से 1,06,21,220 ठीक हो चुके हैं औक इस समय देश में 97.29 फीसदी की रिकवरी रेट है। दुनिया की सबसे कम मृत्यु दर 1.43 फीसदी हमारी है। पिछले 7 दिन में देश के 188 जिलों में कोई भी कोविड का मामला नहीं आया है।

    Share:

    PM मोदी ने कोलकाता की महिला को लिखा पत्र, जानिए पत्र लिखने की वजह

    Mon Feb 15 , 2021
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंगदान को महादान बताए जाने से प्रभावित होकर अपना किडनी दान कर एक व्यक्ति को नया जीवन देने वाली कोलकाता की मानसी हलदर (48) को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब प्रधानमंत्री ने खुद उनके इस काम की सराहना की। प्रधानमंत्री ने हलदर को भेजे एक प्रशंसा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved