• img-fluid

    20 जुलाई को झारखंड जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • July 11, 2024


    रांची । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 20 जुलाई को (On July 20) झारखंड जाएंगे (Will visit Jharkhand) । इस साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में हौसला भरने के अभियान में जुटी है।


    नवनियुक्त चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा तकरीबन हर हफ्ते झारखंड पहुंचकर अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं और विभिन्न स्तर पर नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को झारखंड आ रहे हैं। अमित शाह पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे और राज्यभर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनकी मौजूदगी में होने वाली बैठक को पार्टी ने ‘विजय संकल्प सभा’ का नाम दिया है। इसमें राज्य के सभी मंडलों के पदधारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके पहले चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा झारखंड आएंगे।

    पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने झारखंड में चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों को सौंपी है। एक महीने के भीतर दोनों तीसरी बार झारखंड आ रहे हैं। पार्टी की ओर से पिछले 5 जुलाई से राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के अभिनंदन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 15 जुलाई तक सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम सिलसिलेवार तरीके से आयोजित होगा।

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और सांसद-विधायक इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों के टिप्स दे रहे हैं। चुनावी अभियान के दौरान पार्टी राज्य सरकार की नाकामियों, युवाओं-बेरोजगारों से जुड़े मुद्दों, नियुक्ति परीक्षाओं की गड़बड़ियों, संथाल परगना के इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ और बदलती डेमोग्राफी जैसे मुद्दों पर खास जोर दे रही है।

    Share:

    एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य प्रदेश की पुलिस इकाइयों में रोपे गए 1.25 लाख पौधे

    Thu Jul 11 , 2024
    भोपाल । ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत (Under the ‘One Tree on Mother’s Name’ campaign) मध्य प्रदेश की पुलिस इकाइयों में (In Police units of Madhya Pradesh) 1.25 लाख पौधे रोपे गए (1.25 Lakh saplings were Planted) । मध्य प्रदेश को हरा-भरा बनाने की मुहिम जारी है। राज्य सरकार ने 5.50 करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved